CM Dhami cabinet decisions: सीएम धामी कैबिनेट में 11 बड़े फैसले...

list-of-cm-dhami-cabinet-decisions

CM Dhami cabinet decisions: सीएम धामी कैबिनेट में 11 बड़े फैसले...

cm dhami cabinet decisions सीएम धामी कैबिनेट में 11 बड़े फैसले

CM Dhami cabinet decisions: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।​​​ बैठक के बाद सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

CM Dhami cabinet decisions: जनता के लिए राहत

कैबिनेट ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए नेचुरल गैस पर वैट 20% से घटाकर 5% करने का फैसला लिया है। सरकार का उद्देश्य हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

कृषि विभाग के तहत धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में सेब उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार सेब की खरीद करेगी। सरकार किसानों से 51 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सेब खरीदेगी।

CM Dhami cabinet decisions: रोजगार पर फोकस...

धामी सरकार ने हुई बैठक में रोजगार पर फोकस रखा है। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बायलॉज में संशोधन किया गया है। सरकार ने ग्राउंड कवरेज को बढ़ा दिया है। ग्राउंड कवरेज किसी प्लॉट पर ग्रांउड फ्लोर पर भवन द्वारा घेरा गया कुल क्षेत्रफल होता है।सरकार का दावा है कि इससे इंडस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा।

लो-रिस्क भवन बनाना आसान होगा

धामी सरकार ने लो-रिस्क भवनों को अब आर्किटेक्ट स्तर पर ही पास करने का निर्णय लिया है, अब नक्शा पास कराने के लिए प्राधिकरण के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आर्किटेक्ट द्वारा प्रमाणित होते ही भवन स्वीकृत माना जाएगा, जिससे महीनों का काम कुछ दिनों में हो सकेगा।आवास विभाग ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत निम्न जोखिम वाले भवनों को एंपेनल्ड आर्किटेक्ट द्वारा स्वप्रमाणित करने का निर्णय लिया है।

सरकार के बड़े फैसले...
  1. हरित ऊर्जा को बढ़ावा- राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए नेचुरल गैस (CNG और PNG) पर VAT 20% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
  2. धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र को राहत- धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में किसानों से सेब की खरीद को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। अब कृषि विभाग 51 रुपए प्रति किलो की दर से सेब खरीदेगा।
  3. लोक कलाकारों को बड़ी राहत- संस्कृति विभाग के अंतर्गत लोक कलाकारों को दी जाने वाली पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए कर दी गई है।
  4. भवन निर्माण प्रक्रिया आसान- लो-रिस्क भवनों को अब आर्किटेक्ट स्तर पर ही पास किया जा सकेगा। इसके लिए लोगों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  5. औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन- राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बायलॉज में संशोधन किया गया है। इससे ग्राउंड कवरेज बढ़ाकर औद्योगिक इकाइयों को राहत दी गई है।
  6. बांस एवं रेशा विभाग में बदलाव- बांस और रेशा विभाग के ढांचे में परिवर्तन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
  7. भर्तियों में बदलाव- राज्य के सरकारी विभागों में अब उपनल की जगह आउटसोर्स या ओपन मार्केट से भर्तियां की जाएंगी।
  8. पेंशन से जुड़ा अहम फैसला- सिंचाई और लोक निर्माण विभाग में वर्क चार्ज के रूप में किए गए कार्य को भी पेंशन में शामिल करने पर कैबिनेट ने सहमति दी है।
  9. प्रेस क्लब भवन का हस्तांतरण- प्रेस क्लब का भवन अब सूचना विभाग को ट्रांसफर होगा, जिसके बाद सूचना विभाग द्वारा नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
Also Read- देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।