मध्य प्रदेश उपचुनाव मतगणना शुरू
LIVE

दतिया उपचुनाव का रिजल्ट घोषित : 6029 वोट से कांग्रेस जीती.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।

दतिया उपचुनाव का रिजल्ट घोषित : 6029 वोट से कांग्रेस जीती.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो गई। मतगणना को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले रुझान सुबह करीब 9 बजे आने की संभावना है। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूरे जिले की नजर अब मतगणना के नतीजों पर टिकी हुई है।

15 राउंड में होगी वोटों की गिनती

मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के लिए और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित की गई है। करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी मतगणना प्रक्रिया में शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुके हैं और उन्होंने अपनी जीत का दावा भी दोहराया है।

71.44 प्रतिशत मतदान, 2023 से कम रहा उत्साह

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान प्रतिशत 71.44 रहा, जो 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 9 प्रतिशत कम है। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए जिले में 291 मतदान केंद्र बनाए थे।

वोटिंग के दौरान लगे गड़बड़ी के आरोप

मतदान के दिन कई जगह विवाद भी सामने आए। सिरोल और जिगना में फर्जी मतदान के आरोप लगाए गए, जबकि बूथ क्रमांक-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश का मामला भी सामने आया। वहीं रामसागर मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई थी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए।

राजेंद्र भारती के निलंबन से गरमाई सियासत

उपचुनाव के नतीजों से एक दिन पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने उन पर चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों और भीतरघात का आरोप लगाया था। हालांकि राजेंद्र भारती ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि घनश्याम सिंह संभावित हार के डर से बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता सच्चाई जानती है और अंतिम फैसला मतगणना के नतीजे ही करेंगे।

Live Updates

04:46 PM 3 अगस्त 2026
दतिया उपचुनाव का रिजल्ट घोषित : 6029 वोट से कांग्रेस जीती.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

दतिया उपचुनाव का रिजल्ट घोषित : 6029 वोट से कांग्रेस जीती.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। 6029 वोटों से कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की है। हालांकि,13-14वें राउंड की गिनती में तेजी से जीत का अंतर कम हुआ।
 
04:21 PM 3 अगस्त 2026
दतिया में जीत की ओर कांग्रेस…नरोत्तम का बूथ हारी भाजपा

दतिया में जीत की ओर कांग्रेस…नरोत्तम का बूथ हारी भाजपा

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 13वें राउंड में कांग्रेस ने 3260, जबकि भाजपा ने 4809 वोट हासिल किए हैं। अब कांग्रेस की कुल लीड 11058 वोटों की हो गई है। 

वहीं, वोटों का अंतर भी पिछले चुनाव की जीत से ज्यादा हो गया है। 15 राउंड की काउंटिंग में से अब 2 राउंड ही बाकी हैं।

02:36 PM 3 अगस्त 2026
दतिया उपचुनाव-9वें राउंड के बाद कांग्रेस 9519 वोटों से आगे

दतिया उपचुनाव-9वें राउंड के बाद कांग्रेस 9519 वोटों से आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के नौवें राउंड में कांग्रेस ने 6694 जबकि भाजपा ने 6694 वोट हासिल किए हैं। इसी के साथ भाजपा को अब तक कुल 35439 वोट जबकि कांग्रेस को कुल 44958 वोट मिले हैं। 

01:42 PM 3 अगस्त 2026
8वें राउंड के बाद कांग्रेस 6,583 वोटों से आगे

8वें राउंड के बाद कांग्रेस 6,583 वोटों से आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। दतिया शहर के आठवें राउंड में कांग्रेस ने भाजपा पर 3,288 वोटों की बढ़त हासिल की। इसके साथ ही आठवें राउंड के बाद कांग्रेस की कुल बढ़त बढ़कर 6,583 वोट हो गई।

01:24 PM 3 अगस्त 2026
दतिया उपचुनाव-सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3000 वोटों से आगे

दतिया उपचुनाव-सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3000 वोटों से आगे

दतिया विधानसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। सातवें राउंड में भाजपा को 5580 जबकि कांग्रेस को 4071 वोट मिले हैं। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 31436 जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी ने 28141 वोट हासिल किए हैं। इस आधार पर कांग्रेस 3295 वोटों से ज्यादा की लीड ले चुकी है।

12:33 PM 3 अगस्त 2026
दतिया उपचुनाव-छठवें राउंड तक कांग्रेस को 1806 वोटों की लीड

दतिया उपचुनाव-छठवें राउंड तक कांग्रेस को 1806 वोटों की लीड

दतिया विधानसभा उपचुनाव में छठवें राउंड की मतगणना तक कांग्रेस ने 1806 मतों की लीड बना ली है। इस राउंड में भाजपा को 3311, कांग्रेस को 4809 जबकि आजाद समाज पार्टी को 914 वोट मिले हैं।

12:24 PM 3 अगस्त 2026
दतिया चुनाव परिणाम पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

दतिया चुनाव परिणाम पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

मतगणना को लेकर बोले शुरुआत में कुछ भी हो अंत में बीजेपी जीतेगी. मेरी भूमिका कार्यकर्ता की ही रहेगी.राजेंद्र भारती मध्य प्रदेश के सबसे बड़े दल बदलू नेता .राजेंद्र भारती चार पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं .

12:14 PM 3 अगस्त 2026
पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 308 वोटों से आगे..

पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 308 वोटों से आगे..

दतिया विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड की मतगणना तक कांग्रेस ने 308 मतों की लीड बना ली है। इस राउंड में भाजपा को 4282, कांग्रेस को 3757 जबकि आजाद समाज पार्टी को 1978 वोट मिले हैं।

11:47 AM 3 अगस्त 2026
चौथे राउंड में  कांग्रेस ने करीब 800 वोटों से आगे

चौथे राउंड में कांग्रेस ने करीब 800 वोटों से आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड की मतगणना तक कांग्रेस ने करीब 800 वोटों की लीड बना ली है। पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा है कि हम 12 हजार से 15 हजार वोटों से जीतेंगे। वहीं, बीजेपी के सीनियर लीडर नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हमारी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

11:02 AM 3 अगस्त 2026
मतगणना स्थल पर पहुंच रहे भाजपा-कांग्रेस के समर्थक

मतगणना स्थल पर पहुंच रहे भाजपा-कांग्रेस के समर्थक

3 राउंड  की गिनती होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के समर्थक मतगणना स्थल पर पहुंचे।लगातार समर्थकों के आने का सिलसिला जारी। 

10:40 AM 3 अगस्त 2026
दतिया उपचुनाव- तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे

दतिया उपचुनाव- तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे है। इसमें भाजपा को 4262, कांग्रेस को 4998 जबकि आजाद समाज पार्टी को 1344 वोट मिले हैं। अब भाजपा की लीड घटकर 192 वोट रह गई है।

10:07 AM 3 अगस्त 2026
कांग्रेस 219 वोट से आगे

कांग्रेस 219 वोट से आगे

दतिया उपचुनाव- दूसरे राउंड में कांग्रेस 219 वोट से आगे:भाजपा की बढ़त घटकर 965 हुई; आजाद समाज पार्टी को 4329 मत मिले

09:27 AM 3 अगस्त 2026
दतिया में 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने की थी वोटिंग,आज आएगा रिजल्ट

दतिया में 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने की थी वोटिंग,आज आएगा रिजल्ट

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। निर्वाचन क्षेत्र के कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार मतदान प्रतिशत 71.44 दर्ज किया गया, जो 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 9 प्रतिशत कम रहा।मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे, जबकि मतदान केंद्र क्रमांक-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश का मामला भी सामने आया। वहीं, रामसागर मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

09:13 AM 3 अगस्त 2026
दतिया उपचुनाव- पहला रुझान आया,BJP 1184 वोटों से आगे:BJPआशुतोष तिवारी को 4651, CONGRESS घनश्याम को 3367 वोट; अन्य को 1917 मत मिले

दतिया उपचुनाव- पहला रुझान आया,BJP 1184 वोटों से आगे:BJPआशुतोष तिवारी को 4651, CONGRESS घनश्याम को 3367 वोट; अन्य को 1917 मत मिले

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव का पहला रुझान आ गया है। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4651, कांग्रेस को 3367 जबकि अन्य को 1917 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में भाजपा 1184 वोटों से आगे है।मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026