मध्यप्रदेश सरकार की नेपाल सहायता

नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित कर सहायता की व्यवस्था की।

By : शिवम् पांडेय
नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है। 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश वासियों की मदद के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर: 9818963273 और recp1mpbhawan@mp.gov.in ये हैं। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर