किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार, CM डॉ. मोहन यादव ने कृषि भूमि का फैक...

मध्यप्रदेश में किसानों के लिए बड़ा फैसला

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार, CM डॉ. मोहन यादव ने कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की कृषि भूमि के लिए मुआवजा दर को 1 से बढ़ाकर 2 कर दिया, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार cm डॉ मोहन यादव ने  कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार, CM डॉ. मोहन यादव ने कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2 |

सीएम डॉ. मोहन ने पूरी की किसानों की उम्मीदें, कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

- भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा फैसला
- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार
- अन्नदाता की बढ़ेगी आय, होंगे समृद्ध
- यह प्रावधान उन सभी मामलों पर लागू होगा, जिनमें 24 अप्रैल 2026 तक अंतिम अवॉर्ड पारित नहीं किया गया

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि अधिग्रहण के मामलों में बड़ा फैसला कर किसानों की उम्मीदें पूरी की हैं। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के लिए लागू होने वाला फैक्टर 1 से बढ़ाकर 2 कर दिया गया है। यह प्रावधान उन सभी मामलों पर लागू होगा, जिनमें 24 अप्रैल 2026 तक अंतिम अवॉर्ड पारित नहीं किया गया है। राज्य सरकार इसके विस्तृत आदेश शीघ्र जारी करेगी। 

गौरतलब है कि किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाने का निर्णय किया है। अब किसानों को कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार दर से 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत किसानों को नई जमीन खरीदने में आसानी होगी। इसके अलावा भू-अर्जन कार्यों के निराकरण को भी गति मिलेगी। इससे राज्य की पूरी अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। इस निर्णय से सिंचाई परियोजनाओं, सड़क, पुल, रेलवे और बांध निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली कृषि भूमि पर किसानों को अधिक राशि मिल सकेगी। 

उप समिति की अनुशंसा पर हुआ निर्णय

राज्य सरकार ने इस निर्णय के लिए मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राकेश सिंह, मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप की उप-समिति बनाई थी। इस उप-समिति ने अध्ययन के बाद मुआवजा बढ़ाने की अनुशंसा की थी। उप-समिति ने अन्य राज्यों की नीतियों का अध्ययन करने के साथ ही विभिन्न किसान संगठन, क्रेडाई,सीआईआई और फिक्की से चर्चा के बाद रिपोर्ट तैयार की थी। सरकार के इस पारदर्शी और किसान-हितैषी निर्णय से प्रदेश के हजारों परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

राज्य

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

मध्य प्रदेश सरकार ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने की व्यवस्था लागू की है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।