MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष...

मध्य प्रदेश किसान राहत पैकेज

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

mp cm डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा स्लॉट बुकिंग शुरू गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी | None

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राज्य सरकार ने कई अहम घोषणाएं करते हुए राहत और प्रोत्साहन का बड़ा पैकेज दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्किरवार रात किसानों को प्रदेश के विकास की रीढ़ बताते हुए गेहूं खरीदी, मुआवजा और कृषि सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं का विस्तार किया है। इन फैसलों से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मप्र सीएम डॉ मोहन यादव

सभी किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग हुई शुरू, तारीख बढ़ी

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब छोटे और बड़े सभी किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है। अब गेहूं खरीदी सप्ताह में छह दिन होगी और शनिवार को भी उपार्जन केंद्र खुले रहेंगे।

गेहूं खरीदी लक्ष्य में बड़ी बढ़ोतरी

रिकॉर्ड उत्पादन को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से खरीदी लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे किसानों की मेहनत का सम्मान बताया।

जमीन के बदले मिलेगा चार गुना मुआवजा

भू-अर्जन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए किसानों को उनकी जमीन के बदले चार गुना तक मुआवजा देने की घोषणा की है। यह कदम किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

दलहन-तिलहन को बढ़ावा, उड़द पर बोनस

सरकार ने दलहन और तिलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए भी नई योजनाएं घोषित की हैं। उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। वहीं सरसों पर भावांतर योजना से किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। कृषि बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए सरकार दिन के समय सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। ‘कृषक मित्र योजना’ के तहत किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं, जिससे वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।

मध्य प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की पहल

दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 1752 नई दुग्ध समितियों का गठन किया गया है। दूध उत्पादकों को अब तक 1600 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य मध्य प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप में स्थापित करना है।

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

राज्य

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

मध्य प्रदेश सरकार ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने की व्यवस्था लागू की है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।