बारिश का नया दौर

मध्यप्रदेश में जल्द आने वाला है बारिश का नया दौर,25-26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बंगाल की खाड़ी के प्रभाव से जल्दी भारी बारिश की संभावना है। 25-26 सितंबर को अत्यधिक बारिश के आसार।

By : दिव्या मिस्त्री
मध्यप्रदेश में जल्द आने वाला है बारिश का नया दौर,25-26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का समय करीब है, लेकिन इससे पहले प्रदेश में बारिश का एक और दौर आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी तंत्र के असर से अगले चार दिन कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं।

आज छिंदवाड़ा समेत तीन जिलों में अलर्ट

मौसम केंद्र ने बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, नर्मदापुरम, बैतूल समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

25-26 सितंबर को बढ़ सकती है बारिश

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब आगे बढ़कर मजबूत हो सकता है। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ने के संकेत हैं। 23 और 24 सितंबर को कुछ जिलों में भारी बारिश, जबकि 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

सामान्य बारिश से 2.3 इंच पीछे मध्यप्रदेश

प्रदेश में अब तक 869.3 मिलीमीटर यानी 34.2 इंच बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 927.5 मिलीमीटर यानी 36.5 इंच है। इस हिसाब से मध्यप्रदेश अभी करीब 2.3 इंच पीछे है और बारिश लगभग 6 प्रतिशत कम हुई है। पूर्वी हिस्से में कमी करीब 2 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में करीब 10 प्रतिशत बताई गई है।

33 जिलों में पिछले दो दिन बारिश

सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के 33 जिलों में तेज बारिश हुई। सागर के देवरी में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, रीवा, सिंगरौली समेत कई जिलों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 100 से ज्यादा शहरों और कस्बों में पानी गिरा।

संबंधित सामग्री

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस और जहरीली शराब के मुख्य आरोपी मनीष लोधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लोधी घायल हो गया।

मध्य प्रदेश में आज 'नो UPI डे': ₹2000 से ज्यादा के डिजिटल पेमेंट पर व्यापारियों का विरोध, 15 अक्टूबर से MDR का विरोध

मध्य प्रदेश में आज 'नो UPI डे': ₹2000 से ज्यादा के डिजिटल पेमेंट पर व्यापारियों का विरोध, 15 अक्टूबर से MDR का विरोध

मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने ₹2000 से अधिक के UPI भुगतान पर लगने वाले MDR शुल्क के विरोध में 'नो UPI डे' मनाया।

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश में नई परिवहन सेवा शुरू करेंगे।

सीएम डॉ. यादव ने बताईं TMZ की विशेषताएं, कंपनियों ने की 500 करोड़मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में निवेश संवाद किया

सीएम डॉ. यादव ने बताईं TMZ की विशेषताएं, कंपनियों ने की 500 करोड़मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में निवेश संवाद किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए राज्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया।

मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए 13,790 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी दी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर