योगी आदित्यनाथ की नई पहलें

अन्नदाताओं की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, आज UP में कई योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शुरू की, जिनमें कृषक समृद्धि योजना और महिला शरणालय शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
अन्नदाताओं की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, आज UP में कई योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रदेश में जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण करेंगे। इनमें किसानों, सहकारिता, परिवहन और महिलाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिनभर के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की है।

कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ योजना के ई-पोर्टल का भी लोकार्पण किया जाएगा। सहकारिता विभाग के ‘उर्वरक सेतु’ मोबाइल ऐप और UPCDC मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ प्रस्तावित है।

भारत टैक्सी कार्यक्रम में सहभागिता

लखनऊ में मुख्यमंत्री भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सरकार के अनुसार, इन पहलों के जरिए किसानों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ परिवहन व्यवस्था को भी सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

गोरखपुर में महिला शरणालय का लोकार्पण

लखनऊ के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां महिलाओं और संवासिनियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

9 साल में साढ़े नौ लाख नियुक्तियां

इससे एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 5,297 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि पिछले नौ वर्षों में करीब 9.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।

SAPA पर साधा निशाना

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को किसी भी कीमत पर ‘सैफई सिंडिकेट’ नहीं बनने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रोजगार और नियुक्तियों के मुद्दे पर अपनी सरकार की नीतियों को भी सामने रखा।

संबंधित सामग्री

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है, जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए।

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5297 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का उद्घाटन करेंगे, साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी करेंगे।

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक कारोबारी माहौल समझने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर