मध्यप्रदेश पुलिस में बड़े बदलाव

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के पदों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अंशुमन यादव को नया ADG इंटेलिजेंस बनाया गया है।

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस

मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े आदेश जारी किए हैं। 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया ADG इंटेलिजेंस यानी गुप्तवार्ता बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें ADG साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अंशुमन यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

अंशुमन यादव अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें इस पद से वापस बुलाकर पुलिस की बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली इंटेलिजेंस शाखा की कमान सौंपी है। साइबर से जुड़ी जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

साईं मनोहर के रिटायरमेंट से पहले बदलाव

वर्तमान ADG इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं और 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक पहले सरकार ने इंटेलिजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपने का आदेश जारी किया है।

चंचल शेखर अब संभालेंगे खेल विभाग

1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को SAF के ADG पद से हटाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक बनाया गया है। उनकी सेवाएं अब खेल विभाग को सौंपी गई हैं। वे अंशुमन यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

SAF से जुड़ा था भर्ती विवाद

चंचल शेखर के SAF ADG रहते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती को लेकर विवाद सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर पैसे लेकर सीट दिए जाने के आरोपों ने सवाल खड़े किए थे। इसके बाद अब तबादला आदेश में चंचल शेखर का नाम SAF से हटाए जाने को लेकर भी चर्चा है।

अनिल कुमार को AJAK का अतिरिक्त प्रभार

1993 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार, जो वर्तमान में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा हैं, उन्हें अपने मौजूदा दायित्व के साथ स्पेशल डीजी AJAK, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्रीनिवास वर्मा को SAF और SISF की कमान

1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्म वर्तमान में ADG नारकोटिक्स और ADG STF की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें चंचल शेखर की जगह ADG विशेष सशस्त्र बल यानी SAF और SISF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव

ताजा आदेश के बाद मध्यप्रदेश पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। खास तौर पर इंटेलिजेंस, साइबर, SAF, SISF और AJAK जैसे महत्वपूर्ण विभागों में हुए बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर