MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली ...

मध्यप्रदेश में जंगली भैंस पुनर्स्थापन

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

mp में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू cm डॉ यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ |

28 अप्रैल को सूपखार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चीता पुनर्स्थापना की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब जंगली भैंसों की वापसी से प्रदेश की जैव-विविधता में एक नया आयाम जुड़ेगा। प्रदेश में एक सदी से अधिक समय से विलुप्त हो चुकी 'जंगली भैंस' (वाइल्ड बफेलो) प्रजाति की पुनर्स्थापना की रणनीति अब साकार हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 अप्रैल को बालाघाट जिले के सूपखार एवं टोपला क्षेत्र में कार्यक्रम के अंतर्गत 'जंगली भैंस' पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सूपखार में 4 जंगली भैंसों को उनके नए प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे। इनमें 3 मादा और एक नर जंगली भैंसा शामिल हैं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस पहल से भैंस प्रजाति के संरक्षण के साथ ही राज्य का वन पारिस्थितिकी तंत्र भी सशक्त बनेगा।

काजीरंगा से कान्हा तक

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत असम के काजीरंगा से जंगली भैंसों को कान्हा टाइगर रिजर्व लाया जा रहा है। पहले चरण में 4 भैंसों का दल अपनी यात्रा प्रारंभ कर चुका है। कुल 50 भैंसों के समूह को ‘फाउंडर पॉपुलेशन’ के रूप में लाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस सीजन में 8 भैंसों को स्थानांतरित किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया काजीरंगा और कान्हा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पशु-चिकित्सकों की निगरानी में वैज्ञानिक तरीके से संपन्न की जा रही है।

एमपी–असम के बीच वन्यजीव सरंक्षण

इस परियोजना के साथ ही मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान का नया अध्याय भी जुड़ रहा है। असम से गैंडे (राइनो) के दो जोड़े मध्यप्रदेश लाए जाएंगे, जिन्हें भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रखा जाएगा। इसके बदले में मध्यप्रदेश, असम की मांग के अनुसार 3 बाघ और 6 मगरमच्छों का स्थानांतरण करेगा। इस पर गुवाहाटी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता विश्व सरमा के बीच हुई बैठक में सहमति बनी थी।

‘चीते के बाद अब भैंस’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि चीता पुनर्स्थापना के बाद अब जंगली भैंसों की वापसी से प्रदेश की जैव-विविधता में एक नया आयाम जुड़ेगा। यह पहल एक प्रजाति के संरक्षण के प्रयास के साथ ही प्रदेश के वन पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। मध्यप्रदेश पहले ही ‘टाइगर स्टेट’ और ‘लेपर्ड स्टेट’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन इस गौरव को और सुदृढ़ करेगा।

महत्वपूर्ण है यह पुनर्स्थापन

मध्यप्रदेश में जंगली भैंसों की आबादी लगभग 100 वर्ष पहले समाप्त हो गई थी। कान्हा के सूपखार क्षेत्र में 1979 के आसपास जंगली भैसा देखा गया था। अत्यधिक शिकार, मानव हस्तक्षेप, आवास का क्षरण और घास के मैदानों का नष्ट होना इसके प्रमुख कारण रहे। वर्तमान में इनकी प्राकृतिक आबादी मुख्य रूप से असम में सीमित है, जबकि छत्तीसगढ़ में इनकी संख्या अत्यंत कम है।

कान्हा सबसे उपयुक्त प्राकृतिक आवास

भारतीय वन्यजीव संस्थान (देहरादून) द्वारा किए गए अध्ययन में कान्हा टाइगर रिजर्व को जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन के लिए सबसे उपयुक्त पाया गया है। यहाँ के विस्तृत घासभूमि क्षेत्र, पर्याप्त जल स्रोत और न्यूनतम मानव हस्तक्षेप इस प्रजाति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ प्रदान करते हैं।

प्रकृति संतुलन की दिशा में निर्णायक पहल

सूपखार में जंगली भैंसों को छोड़े जाने के साथ यह ‘वाइल्ड-टू-वाइल्ड’ पुनर्स्थापना परियोजना एक नए चरण में प्रवेश करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे कान्हा की घासभूमि पारिस्थितिकी को मजबूती मिलेगी और जैव-विविधता संतुलन को नया जीवन मिलेगा। यह पहल मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में संचालित एक और ऐतिहासिक संरक्षण अभियान है, जो आने वाले समय में देश के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

राज्य

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

मध्य प्रदेश सरकार ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने की व्यवस्था लागू की है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

राज्य

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

मध्य प्रदेश सरकार ने 48 लाख ग्रामीण भू-खण्डधारकों को निशुल्क रजिस्ट्री प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे राज्य पर 3800 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

राज्य

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी से गर्मी और उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया। अगले कुछ दिनों में तापमान और बारिश का यह मिश्रित दौर जारी रहेगा।