mahakal basant panchami: बसंत पंचमी पर महाकाल में बंसतोत्सव, गुलाल से होली की शुरुआत

mahakal-basant-panchami-ujjain-phag-utsav-2026

mahakal basant panchami: बसंत पंचमी पर महाकाल में बंसतोत्सव, गुलाल से होली की शुरुआत

mahakal basant panchami बसंत पंचमी पर महाकाल में बंसतोत्सव गुलाल से होली की शुरुआत

mahakal basant panchami: उज्जैनबसंत पंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का दरबार बसंत के रंग में सजा नजर आया, जिसे देखने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे. सुबह करीब 4 बजे भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल का विशेष पंचामृत अभिषेक किया गया दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक के बाद भगवान को पीले वस्त्र धारण कराए गए और सरसों के पीले फूलों से श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने इन दिव्य दर्शनों को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया।

mahakal basant panchami: पीले फूलों से श्रृंगार, पीले भोग का अर्पण

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन बाबा महाकाल को पीले फूलों से सजाने की विशेष परंपरा है. यह दिन मां सरस्वती से जुड़ा माना जाता है, इसलिए आज बाबा महाकाल के दर्शन करने से शिव कृपा के साथ विद्या की देवी का आशीर्वाद भी मिलता है. भस्म आरती के दौरान बाबा को केसर युक्त दूध, पीले पेड़े और अन्य पीले रंग के पकवानों का भोग लगाया गया। मंदिर में मौजूद भक्तों का कहना था कि आज के दर्शन में अलग ही शांति और ऊर्जा महसूस हो रही थी।

mahakal basant panchami: फाग उत्सव का आगाज़

मान्यता है कि बसंत पंचमी से फाग उत्सव की शुरुआत हो जाती है. इसी कारण आज शाम महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाएगा और इसके साथ ही 40 दिनों तक चलने वाले फाग और होली पर्व का शुभारंभ होगा. शाम के आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। महाकालेश्वर मंदिर के साथ-साथ उज्जैन और आसपास के वैष्णव मंदिरों में भी आज से होली से जुड़े धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएंगे।

भस्म आरती में आज ये रहा खास

पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, माघ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी पर शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान गर्भगृह में विराजित सभी प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया गया. इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक पंचामृत और फलों के रस से किया गया.पूजा के बाद बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें नया मुकुट पहनाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। पुजारियों के अनुसार, बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल के दर्शन का विशेष महत्व होता है।  

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।