महिला ने की आत्महत्या

भितरवार में उप प्रबंधक की पत्नी ने लगाई फांसी, बेटी ने खिड़की से देखा शव; कई वर्षों से माइग्रेन से थीं पीड़ित

ग्वालियर की कविता राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू की, माइग्रेन से पीड़ित थीं।

भितरवार में उप प्रबंधक की पत्नी ने लगाई फांसी, बेटी ने खिड़की से देखा शव; कई वर्षों से माइग्रेन से थीं पीड़ित

ग्वालियर जिले के भितरवार नगर में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मोहनगढ़ के उप प्रबंधक की पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात वार्ड क्रमांक-8 स्थित सेंट्रल बैंक के पीछे स्थित उनके घर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी देवेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई..

मृतका की पहचान 42 वर्षीय कविता राजपूत, पत्नी देवेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। देवेंद्र सिंह प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मोहनगढ़ में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्य भोजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कविता अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

परिवार में अफरा-तफरी मच गई

काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं, तो उनकी बेटी उन्हें बुलाने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद देवेंद्र सिंह ने खिड़की से अंदर देखा तो कविता फंदे पर लटकी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में शामिल पहलू

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कविता राजपूत पिछले कई वर्षों से गंभीर सिरदर्द (माइग्रेन) की समस्या से जूझ रही थीं। उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक खराब रहने के कारण वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान थीं। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

सूचना पर भितरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

भितरवार थाना प्रभारी सुधीर कुशवाहा ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती

भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर में 15 बच्चे जहरीले रतनजोत के फल खाने के बाद बीमार पड़ गए। समय पर उपचार से अधिकांश बच्चे अब खतरे से बाहर।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फंदे पर मिला, 13 मामलों में मिली थी मौत की सजा

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फंदे पर मिला, 13 मामलों में मिली थी मौत की सजा

सुरेंद्र कोली, जो निठारी कांड में प्रमुख आरोपी थे, की हरिद्वार में मौत हो गई। उनका शव एक चाय की दुकान में फंदे पर मिला।

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

कर्नाटक के हासन जिले में 23 वर्षीय वर्षा की मौत के बाद दो युवक फरार हो गए। पुलिस अब इन युवकों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर