Jan Chaupal MLA Rajesh Moonat: विधायक मूणत की नई पहल… अब हर वार्ड में साल में दो...

mla-moonat-jan-chaupal-public-dialogue-raipur

Jan Chaupal MLA Rajesh Moonat: विधायक मूणत की नई पहल… अब हर वार्ड में साल में दो बार जनचौपाल, जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का समाधान

jan chaupal mla rajesh moonat विधायक मूणत की नई पहल… अब हर वार्ड में साल में दो बार जनचौपाल जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का समाधान

 हीरापुर से जनचौपाल की शुरुआत, सीधा संवाद का वादा

Jan Chaupal MLA Rajesh Moonat: खबर रायपुर से है जहां पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने वीर सावरकर वार्ड के हीरापुर इलाके में जनचौपाल का आयोजन कर सीधी बातचीत की नई परंपरा की शुरुआत की। उन्होंने घोषणा की कि अब हर वार्ड में वर्ष में दो बार जनचौपाल होंगे ताकि जनता की समस्याएं मौके पर सुनी और हल की जा सकें।

 डेढ़ साल के विकास कार्यों का दिया लेखा-जोखा

जनचौपाल के दौरान विधायक मूणत ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 7543.87 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें से कई कार्य पूरे हो चुके हैं, कई पर कार्य चल रहा है और कई निविदा स्तर पर हैं।

read more: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत दिल्ली से भोपाल पहुंचीं 3 नाबालिग बालिकाएं RPF ने की सुरक्षित रेस्क्यू

सामुदायिक भवन और दिव्यांग बालिकाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

हीरापुर में सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए अतिरिक्त 15 लाख रुपये स्वीकृत करते हुए कुल राशि 25 लाख कर दी गई। वहीं एनआरबी प्रेरणा गुरुकुलम में दिव्यांग बालिकाओं के लिए 25 लाख रुपये की लागत से एक नया शयन कक्ष भी स्वीकृत किया गया है।

जनसमस्याओं का तत्काल समाधान और सख्त आदेश

चौपाल में नागरिकों ने सड़क, नाली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन और आधार जैसी समस्याएं रखीं। मूणत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध समाधान हो और नागरिकों को समाधान की जानकारी मोबाइल पर दी जाए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए।

 जनता के लिए प्रतिबद्धता… ‘आखिरी व्यक्ति तक सुनूंगा

Jan Chaupal MLA Rajesh Moonat: चौपाल में भीड़ बढ़ने पर मूणत ने कहा, जब तक आखिरी व्यक्ति की बात नहीं सुन लूं, यहां से नहीं जाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि रात 8 बजे तक वे जनता से बातचीत करते रहेंगे। यह जनभागीदारी और जवाबदेही की दिशा में एक मजबूत संदेश था।

read more: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत दिल्ली से भोपाल पहुंचीं 3 नाबालिग बालिकाएं RPF ने की सुरक्षित रेस्क्यू

 

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।