Monsoon rain: बारिश ने मसूरी की व्यवस्थाओं की पोल खोली, बार्लोगंज बाजार जलमग्न

monsoon-rain

Monsoon rain: बारिश ने मसूरी की व्यवस्थाओं की पोल खोली, बार्लोगंज बाजार जलमग्न

monsoon rain बारिश ने मसूरी की व्यवस्थाओं की पोल खोली बार्लोगंज बाजार जलमग्न

Monsoon rain: मसूरी में मानसून की पहली ज़ोरदार बारिश ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की तैयारियों की सच्चाई उजागर कर दी। सोमवार को हुई बारिश के चलते बार्लोगंज क्षेत्र का मुख्य बाजार जलभराव की चपेट में आ गया। बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों और दुकानों में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। [caption id="attachment_90448" align="alignnone" width="300"]Monsoon rain Monsoon rain[/caption]

Monsoon rain: जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं होता

बारिश के कुछ ही समय बाद हालात बिगड़ने लगे। मुख्य मार्गों पर भारी मात्रा में पानी और मलबा जमा हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी सुधारने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं होता।

Monsoon rain: दुकानों में पानी घुस गया

एक दुकानदार ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “हर बार नगर पालिका केवल कागज़ों पर तैयारियां दिखाती है। जब असली बारिश आती है, तब सारी व्यवस्थाएं फेल हो जाती हैं। हमारी दुकानों में पानी घुस गया और माल खराब हो गया।”

Monsoon rain: ऐसे हालात से बचा जा सके

स्थानीय नागरिकों ने सड़क किनारे अनियमित मलबा डालने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अनधिकृत निर्माण सामग्री और मलबा जलनिकासी में बाधा बन रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि जल निकासी व्यवस्था को शीघ्र सुधारा जाए ताकि भविष्य में ऐसे हालात से बचा जा सके।

दोनों पर विपरीत असर पड़ सकता

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में नगर प्रशासन के लिए यह एक चेतावनी है कि अगर अभी से सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो मसूरी जैसे पर्यटन शहर में जनजीवन और कारोबार दोनों पर विपरीत असर पड़ सकता है। रिपोर्टर: सुनील सोनकर

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

देश-विदेश

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस लापरवाही की जांच कर रही है।

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

राज्य

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

मध्य प्रदेश सरकार ने 48 लाख ग्रामीण भू-खण्डधारकों को निशुल्क रजिस्ट्री प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे राज्य पर 3800 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

राज्य

मध्य प्रदेश में 26 जून तक गर्मी, लू और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी से गर्मी और उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया। अगले कुछ दिनों में तापमान और बारिश का यह मिश्रित दौर जारी रहेगा।

महाकाल की भस्म आरती के नियम बदले, अब 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

राज्य

महाकाल की भस्म आरती के नियम बदले, अब 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए अब एक मोबाइल नंबर से तीन महीने में केवल एक बार ही अनुमति मिलेगी।

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

देश-विदेश

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देशों पर काम नहीं करता है। यह बयान एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया।