विधानसभा सत्र 16 फरवरी: सदन में इस बार दस्तावेज़ नहीं टैबलेट लेकर आएंगे विधायक

mp-assembly-budget-session-2026-goes-digital-with-tablets

विधानसभा सत्र 16 फरवरी: सदन में इस बार दस्तावेज़ नहीं टैबलेट लेकर आएंगे विधायक

विधानसभा सत्र 16 फरवरी सदन में इस बार दस्तावेज़ नहीं टैबलेट लेकर आएंगे विधायक

विधानसभा सत्र 16 फरवरी: 16 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में विधायकों की कार्यवाही अब पुरानी फ़ाइलों के बजाय डिजिटल स्क्रीन पर होगी. प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की, जिसमें बताया गया कि कुल 12 बैठकों के अलावा सदन की कुछ प्रक्रियाएं भी बदल सकती हैं।

विधानसभा सत्र 16 फरवरी: दस्तावेज नहीं  टैबलेट लेकर आएंगे विधायक

सदन में विधायक पुस्तकें और कागज़ की जगह टैबलेट लेकर आएँगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह कदम सदन की व्यवहार्यता और पारदर्शिता के लिए उठाया गया है.  विधायक टैबलेट पर ही प्रश्न, संशोधन प्रस्ताव, नियम 267-क के नोट आदि देख पाएंगे, जिससे कागज़ों का ढेर कम होगा और सूचनाओं की उपलब्धता तेज़ होगी. 

विधानसभा सत्र 16 फरवरी: प्रस्तावों की समय-सीमा तय

अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी तक, अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक मिलीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267-क के नोट 10 फरवरी तक कार्यालय में दिए जा सकते हैं। इन तारीखों के बाद प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे, ताकि सदन समय पर एजेंडा तैयार कर सके। Also Read-इंदौर वनडे से पहले बाबा महाकाल के दर पर कोच गंभीर, भस्म आरती में मांगा जीत का आशीर्वाद

अवकाश की योजना

19 दिनों की इस कार्य अवधि में कुछ बदलाव भी जरुरी हैं। 21 एवं 22 फरवरी (शनिवार-रविवार) अवकाश रहेगा 28 फरवरी और 1 मार्च भी छुट्टियों में आएंग होली के कारण 2- 4 मार्च तक भी बैठकें नहीं होंगी Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

बजट का बड़ा अनुमान 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि इस बार के बजट का आकार पिछले वर्ष 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये से कहीं ऊपर जा सकता है. सरकार के अंदर यह चर्चा है कि 4 लाख 40 हजार करोड़ रुपये के पार बजट पेश होगा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भारी निवेश शामिल होने की उम्मीद है.एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, “बजट आकार बढ़ रहा है क्योंकि योजनाओं की संख्या बढ़ी है और पिछले वर्षों की तुलना में खर्च अधिक संगठित रूप से रखा गया है।”  

संबंधित सामग्री

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

मनोरंजन

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

Following the death of a 42-year-old carpenter during the shooting of 'Love and War', AWICA has escalated its demand for an FIR against director Sanjay Leela Bhansali.

 फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

राज्य

फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

उत्तराखंड के चमोली में, फोन चलाने पर पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय मीनाक्षी ने आत्महत्या कर ली। गर्मियों की छुट्टियों में घर पर रह रही थी।

मानसून की पहली बारिश से मुंबई में भारी तबाही, कई इलाके प्रभावित

देश-विदेश

मानसून की पहली बारिश से मुंबई में भारी तबाही, कई इलाके प्रभावित

मुंबई में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है, जिसमें अंधेरी सब-वे अस्थाई रूप से बंद हो गया और कई जगहों पर नुकसान हुआ है।

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

राज्य

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो अगले दो दिनों के लिए बंद रहेगी। CMRS सिग्नलिंग सिस्टम की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद नया शेड्यूल जारी होगा।