एमपी में बड़ा शिक्षा घोटाला

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

एमपी में बड़ा शिक्षा घोटाला

एमपी में 20.47 करोड़ के ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने इंदौर के सांवेर स्थित ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए कथित फर्जी भुगतान और सरकारी धन के गबन मामले में 9 जुलाई 2026 को विशेष PMLA कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल की है। 

56 आवासीय भूखंड कुर्क 

जांच 2018 से 2023 के बीच दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। मुख्य आरोपी कमल राठौर समेत अन्य पर फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये की सरकारी राशि हड़पने का आरोप है। इससे पहले ईडी 4.43 करोड़ रुपये की संपत्तियां और 56 आवासीय भूखंड कुर्क कर चुकी है। अब विशेष अदालत ने आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं। 

परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का इस्तेमाल

जांच में पता चला कि आरोपी कमल राठौर ने इस रकम को छिपाने के लिए अपने और परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। बाद में खातों से बड़ी मात्रा में नकदी निकालकर धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में कृषि भूमि खरीदी गई। ED के मुताबिक अवैध रूप से अर्जित धन को वैध दिखाने के उद्देश्य से खरीदी गई कृषि भूमि पर 'श्री बालाजी धाम' नाम से आवासीय प्लॉटिंग परियोजना विकसित की गई। अब ED ने इस कॉलोनी के 56 आवासीय भूखंडों को कुर्क कर लिया है। यह मामला कट्ठीवाड़ा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी की जांच में सामने आया था। जांच के दौरान ED ने कई स्थानों पर तलाशी लेकर दस्तावेज जब्त किए और बैंक खाते फ्रीज किए थे। 

संबंधित सामग्री

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर