नर-नारायण जन्मोत्सव शुरू

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण जन्मोत्सव शुरू, माता मूर्ति मंदिर पहुंची उत्सव डोली

द्रीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया जा रहा है। विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।

By : शिवम् पांडेय
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण जन्मोत्सव शुरू, माता मूर्ति मंदिर पहुंची उत्सव डोली

नर-नारायण जन्मोत्सव शुरू

द्रीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण का दो दिवसीय जन्मोत्सव रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान नर-नारायण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।

विशेष पूजन

रावल जी ने भगवान नर-नारायण का अभिषेक और विशेष पूजन किया। इसके बाद उत्सव डोली को सजाकर माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना किया गया। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर भगवान नर-नारायण ने माता मूर्ति देवी के दर्शन किए और कुछ समय उनके सानिध्य में विराजमान रहे। श्रद्धालुओं ने भी भगवान नर-नारायण और माता मूर्ति देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

डोली पहुंची मंदिर

माता मूर्ति मंदिर में नायब रावल ने भगवान बदरीनाथ, माता मूर्ति देवी और भगवान नर-नारायण का विधिवत पूजन किया। पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। पूजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान के दर्शन किए।

आज लीला ढूंगी

जन्मोत्सव के दूसरे दिन भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली बदरीनाथ धाम से बामणी गांव स्थित लीला ढूंगी ले जाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे भगवान नर-नारायण का जन्मस्थान माना जाता है। यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

विष्णु के अवतार

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान नर-नारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। बदरीनाथ क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं में नर-नारायण का विशेष महत्व है। जन्मोत्सव के दौरान हर साल उत्सव डोली को विभिन्न धार्मिक स्थलों तक ले जाकर परंपरागत पूजा-अर्चना की जाती है।

संबंधित सामग्री

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ा फैसला, MP सरकार ने बनाया मेला प्राधिकरण

सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ा फैसला, MP सरकार ने बनाया मेला प्राधिकरण

मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए विशेष प्राधिकरण का गठन किया, जिससे आयोजन की तैयारी में तेजी आएगी और व्यवस्थाएं सुधरेंगी।

खंडवा में गुरुपूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दादाजी धूनीवाले के दर्शन

खंडवा में गुरुपूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दादाजी धूनीवाले के दर्शन

मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे। भंडारा और पूजा-अर्चना के दृश्य देखने को मिले।

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विदिशा में 300 वर्ष पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा उत्साह के साथ आयोजित हुई, जिसमें 2 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

29 जुलाई को दुर्लभ शुभ योगों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

29 जुलाई को दुर्लभ शुभ योगों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

29 जुलाई को भोपाल में गुरु पूर्णिमा पर विशेष योग और राजयोग के संयोग से इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। 5 हजार से अधिक श्रद्धालु गुरु की पूजा में शामिल होंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026