मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

नया विवाद मध्य प्रदेश में

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

मंत्री के भाई ने महिला ceo को धमकाया बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान |

MP के पिछोर से BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का थार कांड और उसके बाद लोधी की IPS अफसर को धमकी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और मंत्री के परिजन का विवाद सामने आ गया है। ताजा मामला कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान का है। चौहान के खिलाफ महिला CEO को धमकाने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

‘तुझे जिंदा गाड़ दूंगा’

मामला 22 अप्रैल का है। जब इंदर सिंह, आलीराजपुर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रिया काग पर भड़क गए थे। वे कन्या विवाह योजना में पहले से विवाहित आवेदकों के आवेदन निरस्त किए जाने को लेकर गुस्सा थे। आरोप है कि इंदर सिंह, महिला CEO को मारने दौड़े। धमकाया, कि ‘तेरे दांत तोड़ दूंगा। तुझे जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा।’ इसके लेखाधिकारी सावन भिंडे ने उन्हें रोका।

मंत्री की सफाई

इस पूरे मामले में मंत्री नागर सिंह ने कहा- मैं अपने भाई से बात नहीं करता। वह अपना काम करता है। मुझसे अलग रहता है। वह किसे, क्या बोल रहा है, वह जाने। कानून अपना काम करें। पुलिस ने इंदर सिंह चौहान के खिलाफ FIR की है। आलीराजपुर SP रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद 24 अप्रैल को चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उनको जमानत मिल गई। 

‘सत्ता का अहंकार’

CEO काग ने कहा- मैं 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ऑफिस पहुंची तो इंदर सिंह ने कन्या विवाह योजना के आवेदन निरस्त करने पर मुझे धमकाया। मुझे मारने दौड़े। इसके बाद CEO ने कहा उन्होंने मेरा रास्ता भी रोका। मैं अपने कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस कर रही हूं। इसको लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- सत्ता का अहंकार बढ़ गया है। अब मंत्री के परिवार वाले भी खुलेआम महिला अधिकारियों को धमका रहे हैं। 

 

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 15 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 15 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।