“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” नारा युवाओं के लिए प्रेरणा-मुख्यमंत्री मोहन यादव

neta-ji-subhash-chandra-bose

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” नारा युवाओं के लिए प्रेरणा-मुख्यमंत्री मोहन यादव

“तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” नारा युवाओं के लिए प्रेरणा-मुख्यमंत्री मोहन यादव

Neta Ji Subhash Chandra Bose: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि.. नेताजी का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा. [caption id="attachment_129935" align="alignnone" width="300"]नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम[/caption] साथ ही उन्होंने कहा कि नेताजी का ओजस्वी नारा – “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”.. देशवासियों को आंदोलित करता है और राष्ट्रप्रेम की भावना को जिंदा रखता है. [caption id="attachment_129936" align="alignnone" width="300"]शताब्दी समारोह में प्रतिमा का अनावरण शताब्दी समारोह में प्रतिमा का अनावरण[/caption] आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में सिद्धि बाला बोस पुस्तकालय संघ के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि यह दिन अनेक दृष्टियों से अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण है.

Neta Ji Subhash Chandra Bose: बसंत पंचमी और नेताजी जयंती का संयोग

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि.. विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पावन दिवस है और ऋतुओं के राजा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

युवाओं के लिए त्याग और समर्पण का संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” जैसा उद्घोष आज भी युवाओं में त्याग, समर्पण और देशभक्ति की चेतना जगाता है.

बंगाली सांस्कृतिक विरासत को समर्पित स्मारक

Neta Ji Subhash Chandra Bose: मुख्यमंत्री ने बताया कि धौलपुर स्टोन से निर्मित 11 फुट ऊंचे स्मारक का लोकार्पण किया गया है, जो बंगाली समुदाय की कला, साहित्य, धर्म, भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ 100 वर्षों की गौरव गाथा को समर्पित है।

ऐतिहासिक सिटी बंगाली क्लब की भूमिका

सीएम यादव का कहना है की सिटी बंगाली क्लब के नाम से प्रसिद्ध यह लाइब्रेरी एसोसिएशन कला, साहित्य, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।