Panchayat Elections: गुजरात पंचायत चुनाव: 8,326 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग शुर...

panchayat-elections

Panchayat Elections: गुजरात पंचायत चुनाव: 8,326 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग शुरू, 25 जून को होगी काउंटिंग

panchayat elections गुजरात पंचायत चुनाव 8326 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग शुरू 25 जून को होगी काउंटिंग

Panchayat Elections: गुजरात में आज ग्राम पंचायत चुनाव के लिए राज्य भर में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कुल 8,326 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग कराई जा रही है। इनमें से 751 ग्राम पंचायतों ने पहले ही निर्विरोध प्रतिनिधि चुन लिए हैं, जबकि शेष पंचायतों के लिए आज 22 जून को मतदान कराया जा रहा है। [caption id="attachment_89857" align="alignnone" width="300"]Panchayat Elections Panchayat Elections[/caption]

Panchayat Elections: मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

इस चुनाव में 3656 सरपंच और 16,224 पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। कुल 81 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिससे मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Panchayat Elections: क्षेत्रों में चुनाव की तारीख अलग तय की गई

गुजरात सरकार ने इस बार पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण लागू किया है, जिससे सामाजिक प्रतिनिधित्व को और सशक्त बनाने की कोशिश की गई है। हालांकि, कड़ी और विसनगर विधानसभा क्षेत्रों की पंचायतों में आज वोटिंग नहीं हो रही है, इन क्षेत्रों में चुनाव की तारीख अलग तय की गई है।

Panchayat Elections: पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे रहे

बनासकांठा जिले की बात करें तो यहां के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही शांति पूर्ण वातावरण में वोटिंग चल रही है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और लोग लंबी कतारों में लगकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं।

25 जून पर टिकी निगाहें

अब सभी की निगाहें 25 जून पर टिकी हैं, जब चुनाव की गिनती (काउंटिंग) होगी और यह तय होगा कि किस ग्राम पंचायत में किस उम्मीदवार को जनता ने चुना है। संवाददाता: ललित दरजी, बनासकांठा

संबंधित सामग्री

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

राज्य

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून 6 दिन की देरी से पहुंचने के आसार हैं, जिससे किसानों और विभिन्न जिलों में पहले से शुरू हो चुकी प्री-मानसून गतिविधियों के बीच चिंता बढ़ी है।

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

राज्य

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

रायपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने भाग लिया। इस दौरान राजनीतिक बयानबाजी में तेजी आई है, सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसा।

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राज्य

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मैगी पॉइंट पर अचानक रुक कर चाय और मैगी का आनंद लिया, जिसने स्थानीय लोगों और राहगीरों में उत्साह बढ़ाया।

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

राज्य

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

इंदौर नगर निगम के इंजीनियरों को दूसरे निगमों में भेजने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह निर्णय नगरीय विकास प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियों को उजागर करता है।

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

राज्य

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इंदौर नगर निगम के कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है, जिससे निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।