CG NEWS : पीएम मोदी बोले-कभी माओवादी गढ़ रहा बस्तर अब खेल, शांति और प्रगति का प्रतीक बन रहा है

pm-modi-bastar-transformation-cm-sai-shares-video

CG NEWS : पीएम मोदी बोले-कभी माओवादी गढ़ रहा बस्तर अब खेल, शांति और प्रगति का प्रतीक बन रहा है

cg news  पीएम मोदी बोले-कभी माओवादी गढ़ रहा बस्तर अब खेल शांति और प्रगति का प्रतीक बन रहा है

PM Modi Bastar Transformation Speech : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो साझा किया जिसमें पीएम मोदी ने कहा, कि बस्तर कभी माओवादी आतंक का गढ़ माना जाता था, लेकिन आज यह खेल और शांति के प्रतीक के रूप में देश के सामने उभर रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन यह साबित कर रहे हैं कि जब विकास और विश्वास का माहौल बनता है, तो कोई भी क्षेत्र नई दिशा प्राप्त कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिन मैदानों में बम और गोलियों की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब युवाओं की हंसी और खेलों की गूंज सुनाई दे रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वीडियो साझा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हुए कहा कि यह दिन बस्तर के इतिहास में नया अध्याय है। सीएम साय ने लिखा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश हर बस्तरवासी के लिए प्रेरणा और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाते हुए बस्तर में शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है। साय ने यह भी जोड़ा कि सरकार अब माओवादी प्रभावित इलाकों में “खेले बस्तर, बढ़े बस्तर” अभियान को और मजबूती से लागू करेगी। READ MORE :कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा,कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सली असली है ?

बस्तर ओलंपिक

बस्तर ओलंपिक इस वक्त केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन बन गया है। इस वर्ष के आयोजन में 10 लाख से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में जनजातीय युवा हैं। इन खेलों के माध्यम से बस्तर न केवल खेल प्रतिभा को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि सकारात्मक सोच और सामाजिक एकता का संदेश भी दे रहा है। खो-खो, कबड्डी, तीरंदाजी, गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने से युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना बढ़ी है।

माओवाद से विकास की ओर यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बस्तर का यह परिवर्तन शांति, विश्वास और विकास की जीत है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों और खेल सुविधाओं के विस्तार ने यहां के युवाओं के जीवन को नए अवसरों से जोड़ा है।

भविष्य की दिशा: उम्मीद और ऊर्जा की भूमि

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राज्य सरकार आने वाले कुछ वर्षों में बस्तर को खेल, पर्यटन और शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने पर काम करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार खेल अकादमी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण की दिशा में नीति तैयार कर रही है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन और प्रेरणा छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। बस्तर अब भय नहीं, बल्कि उम्मीद, हौसले और आत्मनिर्भरता की भूमि बन चुका है।  

संबंधित सामग्री

NEET री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड,  अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं

राज्य

NEET री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड, अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं

NTA ने NEET री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है, अब छात्रों को बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की जरूरत नहीं।

दिल्ली में शिवसेना की बैठक: सांसदों की अनुपस्थिति और बगावत की खबर

देश-विदेश

दिल्ली में शिवसेना की बैठक: सांसदों की अनुपस्थिति और बगावत की खबर

शिवसेना (UBT) के संसदीय दल की बैठक में केवल 3 सांसद उपस्थित हुए। 6 सांसदों ने बगावत की, और उनके विलय की चर्चा जारी है।

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

मनोरंजन

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने हनुमाकोंडा में अपने गंभीर बीमारी से जूझ रहे फैन निरंजन से मुलाकात की और उसके परिवार को आर्थिक मदद दी।

किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन

राज्य

किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन

18 जून को मध्यप्रदेश के स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन हुआ, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्कूली छात्राओं से विज्ञान पर चर्चा की और शिक्षा में सुधार के प्रयासों की सराहना की।