PM मोदी और अमित शाह ने CM मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

pm-modi-wishes-cm-mohan-yadav-on-birthday

PM मोदी और अमित शाह ने CM मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

pm मोदी और अमित शाह ने cm मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

'स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोहन यादव राज्य के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने वाली कई पहलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

[caption id="attachment_142970" align="alignnone" width="300"]पीएम मोदी X पीएम मोदी X[/caption]

अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मोहन यादव के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

[caption id="attachment_142971" align="alignnone" width="300"]अमित शाह x अमित शाह x[/caption]

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहन यादव को ऊर्जावान नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए उनके दीर्घ और सफल जीवन की कामना की।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और प्रदेश की प्रगति के लिए कामना की।

पार्टी नेतृत्व ने भी जताया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। संदेशों में उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई.राजनीतिक हलकों में यह दिन शुभकामनाओं और संदेशों के साथ चर्चा में बना रहा, जहां विभिन्न नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।