राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2026 मनाया गया

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

bhopal |

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) की भोपाल इकाई ने ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जेके अस्पताल के CMI हॉल में आयोजित इस समारोह में पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘लोक संपर्क सम्मान’ से नवाजा गया।

संवेदनशील और भावनात्मक जुड़ाव

यह सम्मान सुनील वर्मा की जनसंपर्क के प्रति निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है। विभाग में उन्हें विश्वसनीय और प्रेरणास्रोत के रूप में जाना जाता है। उनके कामों ने जनसंपर्क के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है, जिसे इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया है। सुनील वर्मा ने अपने कार्यशैली से यह सिद्ध किया है कि जनसंपर्क केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं है। यह लोगों के साथ एक संवेदनशील और भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने की कड़ी भी है। 

सहायक संचालक को किया सम्मानित

वे अपने सहयोगियों और आमजन दोनों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। सभी का ध्यान रखने वाले अधिकारी के रूप में उनकी पहचान है। संवाद को सशक्त बनाने, सूचनाओं को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने, शासन और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी बनने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक निहारिका मीणा और हिमांशी बजाज को भी सम्मानित किया गया। मंच पर इन सभी हस्तियों को वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर, प्रख्यात साहित्यकार उर्मिला शिरीष और LNCT यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डॉ. नरेंद्र कुमार थापक ने सम्मानित किया।

संबंधित सामग्री

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

राज्य

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर के पद लंबे समय से खाली हैं, जिसमें इंटेलिजेंस, ट्रैफिक और जोन जैसे संवेदनशील विभाग शामिल हैं।

भोपाल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए जरूरी खबर: 23 से 25 जून तक टैक्सी हड़ताल, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

राज्य

भोपाल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए जरूरी खबर: 23 से 25 जून तक टैक्सी हड़ताल, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

भोपाल में टैक्सी ड्राइवरों ने 23 से 25 जून तक हड़ताल की घोषणा की है, जिससे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए यात्रा में बाधा आ सकती है।

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

राज्य

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

भोपाल जिले में पटवारियों की तबादला सूची के बाद विवाद बढ़ा। सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

फिर नहीं हिले GST के ‘अंगद’, एक कमरे से दूसरे कमरे तक ही सिमटी वाणिज्यिक कर विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी

राज्य

फिर नहीं हिले GST के ‘अंगद’, एक कमरे से दूसरे कमरे तक ही सिमटी वाणिज्यिक कर विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी

भोपाल के GST विभाग में ट्रांसफर नीति के तहत कई अधिकारी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, जबकि कुछ की शिकायतें लंबित हैं।

NEET परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा,  कुछ सेकंड की देरी से 3 छात्राएं परीक्षा से वंचित

राज्य

NEET परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा, कुछ सेकंड की देरी से 3 छात्राएं परीक्षा से वंचित

राजधानी भोपाल में NEET परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा और पांच-स्तरीय जांच की गई। छात्राओं को मामूली देरी पर भी प्रवेश नहीं दिया गया।