पंजाब कांग्रेस में दरार

पंजाब कांग्रेस में चन्नी और बघेल के बीच बैठक, भूपेश बोले - जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी

पंजाब कांग्रेस के भीतर तनाव बढ़ा, चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में बैठक हुई। बघेल ने कहा, जीतने वाले को ही टिकट मिलेगा।

पंजाब कांग्रेस में चन्नी और बघेल के बीच बैठक, भूपेश बोले - जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी

पंजाब कांग्रेस में चन्नी और बघेल के बीच बैठक

पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले टूटती नजर आ रही है। पूर्व CM और जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी की अगुआई वाले कांग्रेस के बागी गुट और AICC प्रभारी भूपेश बघेल की चंडीगढ़ में राणा गुरजीत के घर करीब 2 घंटे मीटिंग चली।

जो जीतने लायक, उसे टिकट

मीटिंग के बाद बघेल ने कहा- मैं लगातार 5 दिन से चंडीगढ़ में ही हूं। सभी नेताओं से मिल रहा हूं। मुझे आज राणा गुरजीत ने न्योता दिया। सभी साथियों से बात हुई, मुलाकात हुई। उन्होंने अपनी बात रखी। जो पार्टी हाईकमान का फैसला है, किसी को एतराज नहीं है। बघेल ने कहा कुछ बातें हैं, जिसको हमारे साथियों ने रखा। मैंने सभी साथियों को भरोसा दिलाया कि मैं इंचार्ज होने के नाते सभी के हितों का ध्यान रखूंगा। जो जीतने लायक है, उसे टिकट मिलेगी। कोई भी ये न सोचे कि उसके सिर पर किसी का हाथ नहीं है। मैं अपनी रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा।

मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग 

मीटिंग सुबह 11 बजे थी, लेकिन भूपेश बघेल करीब सवा घंटे की देरी से पहुंचे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के साथ डिफेंडर गाड़ी में रवाना हो गए। ड्राइवर सीट पर राजा वडिंग, जबकि उनके साथ वाली सीट पर भूपेश बघेल बैठे नजर आए। कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत चन्नी को 2-3 नेताओं के साथ मिलने को कहा था। फिर भी चन्नी गुट के करीब 80 नेताओं ने यहां पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। मीटिंग से पहले बागी गुट ने पूर्व CM चन्नी को 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग की। 

चन्नी ले सकते है बड़ा फैसला 

मीडिया से बातचीत में पूर्व CM चन्नी ने कहा- हम मीटिंग में आए है। तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे। हमारा स्टैंड क्लियर है। इससे साफ है कि भुपेश बघेल की मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो चन्नी बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि मीटिंग के बाद चन्नी का कोई बयान सामने नहीं आया। चन्नी गुट का कहना है कि अगर उन्हें प्रधान नहीं बनाना तो फिर CM चेहरा घोषित करें ताकि उनके नाम पर पंजाब में वोट मांगा जाए। हालांकि हाईकमान पहले ही कह चुका है कि वह अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान पद से नहीं हटाया जाएगा। चन्नी गुट की शर्त के अनुसार इस मीटिंग में प्रधान राजा वड़िंग को नहीं बुलाया गया है।

संबंधित सामग्री

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी के बीच दिल्ली में अहम बैठक, राहुल गांधी से मिलेंगे वरिष्ठ नेता, 2027 चुनाव की रणनीति और संगठन

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी के बीच दिल्ली में अहम बैठक, राहुल गांधी से मिलेंगे वरिष्ठ नेता, 2027 चुनाव की रणनीति और संगठन

पंजाब कांग्रेस की बैठक दिल्ली में होने की संभावना है, जिसमें चुनावी रणनीति और पार्टी में गुटबाजी पर चर्चा होगी।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे हैनरी सिद्धू AAP में शामिल

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे हैनरी सिद्धू AAP में शामिल

हैनरी सिद्धू ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया, जिससे पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई है। इसे 2027 के चुनाव से पहले एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026