भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा में छापा:लोकायुक्त की टीम कर रही जांच

raid-in-municipal-corporation-in-bhopal

भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा में छापा:लोकायुक्त की टीम कर रही जांच

भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा में छापालोकायुक्त की टीम कर रही जांच

Raid in municipal corporation: भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा पर शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा है। कार्रवाई फतेहगढ़ स्थित कार्यालय और लिंक रोड नंबर-2 पर बने मुख्य कार्यालय में एक साथ की गई। इस दौरान लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर और डीएसपी अजय मिश्रा टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

[caption id="attachment_140750" align="alignnone" width="1027"]भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा में छापा भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा में छापा[/caption]

बता दें की लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमें दोनों कार्यालयों में जांच कर रही हैं। कम्प्यूटर शाखा में नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण ऑनलाइन रिकॉर्ड और लेखा-जोखा रखा जाता है, इसलिए दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Raid in municipal corporation: संबल योजना के दस्तावेज खंगाले

संबल योजना से जुड़े रिकॉर्ड और ऑनलाइन एंट्री की जांच शुरू की गई। इसके साथ ही अन्य डिजिटल रिकॉर्ड में संभावित गड़बड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है।फतेहगढ़ स्थित कार्यालय में मौजूद तीन कर्मचारियों वसीम, सोहेल और पंकज से अंदर पूछताछ की जा रही है।

22 फरवरी को नए भवन में हुई थी शिफ्टिंग

जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ में स्थित नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा को 22 फरवरी को लिंक रोड नंबर-2 पर बने नए भवन में शिफ्ट किया गया था। रेड के दौरान दोनों इमारतों में रखे दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

कम्प्यूटर शाखा में होते हैं ये ऑनलाइन कार्य

नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा में संबल योजना,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े काम संचालित होते हैं। लोकायुक्त टीम इनसे संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

दस साल पुराना रिकार्ड को जब्त किया जा रहा

Raid in municipal corporation: जांच के दौरान पिछले करीब 10 साल के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच हो रही है। जहा लोकायुक्त पुलिस इस मामले में नगर निगम के दो ऑफिस बॉय और एक ऑपरेटर से पूछताछ कर रही है। लोकायुक्त की टीम पुराने दस्तावेजों और भुगतान से जुड़ी फाइलों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। संबल योजना और कर्मकार मंडल के तहत 2023 में 2 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े मामले से जुड़े रिकॉर्ड लोकायुक्त की टीम खंगाल रही है।

संबंधित सामग्री

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

राज्य

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून 6 दिन की देरी से पहुंचने के आसार हैं, जिससे किसानों और विभिन्न जिलों में पहले से शुरू हो चुकी प्री-मानसून गतिविधियों के बीच चिंता बढ़ी है।

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

राज्य

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

रायपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने भाग लिया। इस दौरान राजनीतिक बयानबाजी में तेजी आई है, सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसा।

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राज्य

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मैगी पॉइंट पर अचानक रुक कर चाय और मैगी का आनंद लिया, जिसने स्थानीय लोगों और राहगीरों में उत्साह बढ़ाया।

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

राज्य

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

इंदौर नगर निगम के इंजीनियरों को दूसरे निगमों में भेजने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह निर्णय नगरीय विकास प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियों को उजागर करता है।

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

राज्य

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इंदौर नगर निगम के कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है, जिससे निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।