रायगढ़ में हाथियों का हमला: धान खरीदी केंद्र में पहुंचा रहे नुकसान

raigarh-elephants-damage-rice-15-bags-destroyed

रायगढ़ में हाथियों का हमला: धान खरीदी केंद्र में पहुंचा रहे नुकसान

रायगढ़ में हाथियों का हमला धान खरीदी केंद्र में पहुंचा रहे नुकसान

रायगढ़ जिले में पिछले दो रातों से हाथियों का दल धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान की बोरियों को नुकसान पहुंचा रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाथी धान के ढेरों को फैलाते और खाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। जंगल से आए दो हाथियों ने धान खरीदी केंद्र पहुंचा और बोरियों को फैलाकर नुकसान पहुंचाया।

वन विभाग कर रहा है निगरानी

जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी। हालांकि, हाथी केंद्र में काफी देर रुके और फिर जंगल की ओर लौट गए। वन विभाग की ओर से अब निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आगे किसी और नुकसान को रोका जा सके।

वन मंडल में 44 हाथी मौजूद

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में कुल 44 हाथी हैं। इनमें से 32 हाथी बंगुरसिया पश्चिम क्षेत्र में, 5 हाथी बंगुरसिया पूर्व में, 5 तमनार रेंज के सामारूमा पूंजीपथरा जंगल में और 2 घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों में 13 नर, 22 मादा और 9 शावक शामिल हैं।

हर साल का यही हाल

बंगुरसिया जंगल के पास धान खरीदी केंद्र होने के कारण हर साल इस समय हाथियों का दल यहां पहुंचता है। इनमें से कुछ हाथी धान खाते और बोरियों को फैलाकर नुकसान पहुंचाते हैं। इस बार शुरुआती तौर पर कुल 15 बोरियों का नुकसान हुआ है।

गांवों में मुनादी कराई गई

रायगढ़ वन परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर वनकर्मी लगातार नजर रख रहे हैं। हाथी मित्र दल भी उनके मूवमेंट पर निगरानी कर रहा है। आसपास के गांवों में लोगों को सावधान करने के लिए मुनादी भी कराई गई है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।