CG CRIME: शादी का झांसा, चाकू की नोक पर गर्भपात, और ब्लैकमेलिंग पास्टर का काला चेहरा बेनकाब!

raipur-pastor-sexual-assault-blackmail

CG CRIME: शादी का झांसा, चाकू की नोक पर गर्भपात, और ब्लैकमेलिंग पास्टर का काला चेहरा बेनकाब!

cg crime शादी का झांसा चाकू की नोक पर गर्भपात और ब्लैकमेलिंग पास्टर का काला चेहरा बेनकाब

टिकरापारा थाने में पास्टर के खिलाफ FIR दर्ज

Raipur Pastor Sexual Assault: रायपुर। पास्टर के खिलाफ एक महिला ने अनाचार, जबरन गर्भपात, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी लाल उमेद सिंह से की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में मामला दर्ज है, लेकिन कार्रवाई से संतुष्टि नहीं है। पीड़िता ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गेस्ट हाउस में बनाया संबंध, दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक, सितंबर 2024 में हिमांशु सागर ने महिला को एक निजी अस्पताल के पास बुलाकर गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसने पहली बार महिला से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर जून 2025 तक कई बार शोषण किया। महिला ने बताया कि जब उसने शादी के बारे में बात की, तो आरोपी ने धमकी दी।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

शिकायत के मुताबिक पास्टर हिमांशु सागर से वर्ष 2024 में कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुलाकात हुई थी, जहां आरोपी प्रार्थना सभा करता था। आरोपी ने कहा कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसके पति को सब कुछ बला देगा। आरोपी ने उसके साथ की गई हरकतों के फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हिमांशु सागर ने चाकू की नोक पर जबरन गर्भपात भी कराया और लगातार धमकी देता रहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। घरेलू विवादों से परेशान पीड़िता को आरोपी ने सहानुभूति दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया।

Raipur Pastor Sexual Assault: धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला और झांसा

धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आरोपी ने यह कहकर नजदीकियां बढ़ाईं कि उसकी पत्नी से तलाक होने वाला है और वह जल्द ही शादी कर लेगा।

पास्टर के परिवार की भूमिका पर सवाल

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि इस पूरे प्रकरण में हिमांशु सागर की पत्नी और उसकी सहयोगी ने भी मानसिक प्रताड़ना दी। उसने बताया कि आरोपी के परिजनों से भी व्हाट्सएप चैटिंग हुई है, जिसमें बातचीत के कई महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं। पीड़िता ने ये चैटिंग पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं

महिला ने बताया कि उसने 29 अगस्त 2025 को थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी हिमांशु सागर, उसकी पत्नी और सहयोगी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

संबंधित सामग्री

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

 गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

सनातन

गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनना बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है, जो ज्ञान, सम्मान, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि में योगदान देता है।