RAJASTHAN NEWS : सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर रोक लगा दी

rajasthan-bans-child-labor-under-14-2025

RAJASTHAN NEWS : सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर रोक लगा दी

rajasthan news  सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर रोक लगा दी

Rajasthan child labor ban under 14 : राजस्थान सरकार ने बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंजूरी दी है, जिससे अब 14 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी दुकान या वाणिज्यिक संस्थान में काम करने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला बाल मजदूरी रोकने और बच्चों के संरक्षण हेतु आवश्यक माना जा रहा है।

नए नियमों का असर

नये नियम के अनुसार, अब किसी भी दुकान ,व्यावसायिक प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे काम नहीं कर सकेंगे। इससे पहले, 12 से 15 वर्ष की उम्र के किशोर अधिकतम तीन घंटे प्रतिदिन काम कर सकते थे। संशोधन के बाद यह सीमा 14 से 18 वर्ष तक कर दी गई है। साथ ही, प्रशिक्षुओं की न्यूनतम आयु सीमा को भी 12 से बढ़ाकर 14 वर्ष कर दिया गया है।

सुरक्षा प्रावधान

नए अध्यादेश में कार्य समय की सीमा को भी बढ़ाया गया है। अब दैनिक कार्य अवधि 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दी गई है, और ओवरटाइम की सीमा तिमाही में 144 घंटे तय की गई है। इसके साथ ही, रात में काम करने की सीमा भी बढ़ाई गई है, जिसमें 14 से 18 वर्ष के किशोरों को रात के समय काम करने से रोका गया है। READ MORE :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे

महिलाओं और पुरूष श्रमिकों के लिए नई व्यवस्था

महिलाओं और पुरुष श्रमिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निजी सुरक्षा उपकरण जैसे फेस शील्ड, मास्क, ग्लव्स और हीट शील्ड की उपलब्धता आवश्यक कर दी गई है।वायु गुणवत्ता और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।

उद्देश्य और अपेक्षाएं

सरकार का उद्देश्य है कि बाल श्रम रोककर बच्चों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सके। इस कदम से बाल श्रम की प्रवृत्ति पर रोक लगने की उम्मीद है और आने वाले समय में बेहतर कार्रवाई हो सकेगी। यह फैसला राज्य में बाल श्रम पर नकेल कसने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल बच्चों का संरक्षण होगा, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।  

संबंधित सामग्री

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

देश-विदेश

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

बेंगलुरु की पर्पल लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर फंस गए और कईयों को ट्रक और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।