राजस्थान में 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान

rbse-10th-12th-result-date-2026-rajasthan-board-announcement

राजस्थान में 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान

राजस्थान में 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान

RBSE 10th 12th Result: राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई थी। 10वीं बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी को खत्म हो गई थी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 11 मार्च को खत्म हुई। वहीं दोनों बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही राजस्थान RBSE द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार यह काफी जल्द होने वाला है और रिजल्ट के लिए छात्रों का इंतजार भी जल्द खत्म हो जाएगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऐलान किया कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट इसी महीने यानी मार्च महीने में ही आ जाएगा। 10वीं का परिणाम 20 मार्च और 12वीं का परिणाम 20 से 30 मार्च के बीच घोषित किए जाएंगे। 

राजस्थान में 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट

इस दिन आएगा रिजल्ट

RBSE द्वारा आयोजित माध्यमिक और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद अब परिणाम घोषित करने की तैयारी अखिरी चरण में है। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10वीं का परीक्षा परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जाएगा, जबकि 12वीं कक्षा का परिणाम 20 से 30 मार्च के बीच जारी होने की योजना है। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आंसर शीट का मूल्यांकन तेजी से कराया जा रहा है। 

RBSE 10th 12th Result: नकल पर कार्रवाई

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर नकल के मामले सामने आए थे, जिन पर सख्त कार्रवाई की गई। एक परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी खुद नकल करते हुए पाया गया, जिसे निलंबित कर दिया गया। वहीं कोटपूतली जिले के केंद्र पर स्टाफ की लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों को हटाया गया। इसके अलावा एक और केंद्र पर एक महिला अधिकारी द्वारा नकल कराने की बात सामने आने पर बोर्ड निदेशक ने उसे भी निलंबित किया। 

3915 शिक्षक कर रहे जांच

बोर्ड सचिव के मुताबिक फिलहाल मूल्यांकन कार्य में लगभग 3915 शिक्षक लगे हुए हैं, जो दिन-रात उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। इन शिक्षकों को कक्षा 9वीं और 11वीं की कॉपियां भी जांची जा रही है, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचना उनकी प्राथमिकता है ताकि समय पर परिणाम घोषित किया जा सके। बता दें, राजस्थान में बोर्ड के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्ट के बारे में सूचना और अपडेट आधिकारिक साइट पर ही मिलेगी।

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।