RAIPUR WEATHER : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत,तापमान में गिरावट

relief-from-cold-in-chhattisgarh-temperature-drops

RAIPUR WEATHER : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत,तापमान में गिरावट

raipur weather  छत्तीसगढ़ में ठंड से राहततापमान में गिरावट

RAIPUR WEATHER : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। मौसम विभाग के कहा, कि अगले पाँच दिनों के भीतर प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद है।

हाइपोथर्मिया का बढ़ता खतरा

हाइपोथर्मिया का सबसे आम कारण ठंडे मौसम या ठंडे पानी के संपर्क में आना है। लेकिन अगर व्यक्ति ने ठीक से कपड़े नहीं पहने हैं या परिस्थितियों को नियंत्रित नहीं कर सकता, तो शरीर से ठंडे वातावरण में लंबे समय तक रहने से हाइपोथर्मिया हो सकता है

तापमान का हाल

प्रदेश के मौसम में तापमान के आंकड़ों ने बड़ा अंतर दिखाया। दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। वहीं माना 12.2, बिलासपुर 13.3, पेंड्रा में 10.8, जगदलपुर में 10.9 और दुर्ग में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और कहीं भी बादल छाने की संभावना नहीं है। यहां का तापमान 14°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है। READ MORE :अवैध धान भंडारण को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

शीतलहर का असर

इस दौरान सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रह सकता है। वहीं रायगढ़ में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड का अनुभव किया जा रहा है।

ठंडी हवाओं का असर

उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राज्य में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 11.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है।

रायपुर में भी नवंबर में नौ साल बाद दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक दर्ज हुआ

पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 30.9°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने में पहली बार दर्ज हुआ है।  

संबंधित सामग्री

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

देश-विदेश

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

बेंगलुरु की पर्पल लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर फंस गए और कईयों को ट्रक और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।