Balod News: अंतिम संस्कार पर बवाल, धर्मांतरित बुजुर्ग को श्मशान में नहीं मिली जगह

religious-conversion-sparks-controversy

Balod News: अंतिम संस्कार पर बवाल, धर्मांतरित बुजुर्ग को श्मशान में नहीं मिली जगह

 balod news अंतिम संस्कार पर बवाल धर्मांतरित बुजुर्ग को श्मशान में नहीं मिली जगह

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धर्मांतरण के एक मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ. जहां गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में एक धर्मांतरित 85 साल के बुजुर्ग लच्छन साहू) की मौत के बाद, उनके शव को श्मशान घाट में दफनाने को लेकर तनाव फैल गया।

हिंदू संगठनों ने किया विरोध

बुजुर्ग का शव दफनाने को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस कदम का कड़ा विरोध किया। संगठन के लोगों की दलील थी था कि मृतक ने ईसाई धर्म अपना लिया था, इसलिए उन्हें पारंपरिक सार्वजनिक श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी

कई घंटे चले विरोध की खबर लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, न तो VHP-बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी माँग से पीछे हटे और न ही धर्मांतरित परिवार। दोनों पक्षों के अड़े रहने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी रही।

नही हुई सुलह, निजी जमीन पर दफन हुआ बुजुर्ग

कई घंटे चले इस हाई वोल्टेज हंगामे के बाद, प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। आखिरकार, यह तय किया गया कि मृतक लच्छन साहू के शव का अंतिम संस्कार गांव के सार्वजनिक श्मशान में नहीं, बल्कि उनकी निजी स्वामित्व वाली जमीन पर किया जाएगा। बुजुर्ग के शव को उनकी निजी जमीन पर दफनाए जाने के साथ ही यह मामला शांत हुआ।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।