सांसद आलोक शर्मा ने भदभदा से रत्नागिरी तक मेट्रो के ब्लू लाइन प्रोजेक्ट पर जताई आपत्ति

sansad-alok-sharma-on-matro

सांसद आलोक शर्मा ने भदभदा से रत्नागिरी तक मेट्रो के ब्लू लाइन प्रोजेक्ट पर जताई आपत्ति

सांसद आलोक शर्मा ने भदभदा से रत्नागिरी तक मेट्रो के ब्लू लाइन प्रोजेक्ट पर जताई आपत्ति

SANSAD ALOK SHARMA ON MATRO:  भोपाल के पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सड़क यातायात समिति की बैठक हुई. जिसमें सांसद आलोक शर्मा ने भदभदा से रत्नागिरी तक मेट्रो के ब्लू लाइन प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा की भारत माता चौराहे से लिली टॉकीज चौराहे तक मेट्रो का रूट अंडरग्राउंड करनी पड़ेगी. [caption id="attachment_129729" align="alignnone" width="300"]SANSAD ALOK SHARMA SANSAD ALOK SHARMA[/caption]

रूट पर काम पिछले 6 महीने से चल रहा

इस पर विधायक भगवानदास सबनानी ने भी सहमति जताई है. हालांकि, हकीकत ये है कि इस रूट पर काम पिछले 6 महीने से चल रहा है. पिलर भी बनने शुरू हो गए हैं. पूरा रूट एलिवेटेड है.

पार्किंग की भी बहुत बड़ी समस्या आएगी

SANSAD ALOK SHARMA ON MATRO:  बैठक में शहर के व्यस्ततम रंगमहल से राजभवन वाली रोड पर ध्यान आकर्षित करते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि.. यहां भोपाल मेट्रो के कई स्टेशन बन रहे हैं. जिससे भविष्य में पार्किंग की भी बहुत बड़ी समस्या आएगी.

अंडरग्राउंड मेट्रो का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है

बता दें की सांसद शर्मा ने मीटिंग के दौरान भोपाल मेट्रो रेल के अधिकारियों को मोबाइल पर कॉल करके भारत माता चौराहे से लेकर लिली टाकीज चौराहे तक अंडरग्राउंड मेट्रो का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है.

यह क्षेत्र शहर का हृदय स्थल है

इसी बीच सांसद शर्मा ने जब दक्षिण-पश्चिम विधायक सबनानी से फोन पर चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाही तो उन्होंने सांसद के मंतव्य का समर्थन करते हुए कहा कि यह क्षेत्र शहर का हृदय स्थल है.

अंडरग्राउंड मेट्रो ही बनना चाहिए

[caption id="attachment_129730" align="alignnone" width="300"]BETHAK BETHAK[/caption] SANSAD ALOK SHARMA ON MATRO: उन्होंने कहा की यहां पर राज भवन, न्यू मार्केट, मुख्यमंत्री निवास और लालपरेड ग्राउंग सहित पूरा वीआईपी जोन प्रभावित होगा. इसलिए पूरे क्षेत्र को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो ही बनना चाहिए.

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर भी प्रस्तावित होगा

बता दें कि भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा के बीच करीब 13 किमी लंबे मेट्रो ट्रैक पर चलने वाली ब्लू लाइन पर कुल 1006 करोड़ रुपए खर्च होंगे. और रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे.. जिनमें एक स्टेशन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर भी प्रस्तावित होगा. [caption id="attachment_129731" align="alignnone" width="300"]लंबे मेट्रो ट्रैक लंबे मेट्रो ट्रैक[/caption]

इंटरचेंज सेक्शन पर भी शुरू कर दिया गया

यह एक ऐसा सेक्शन होगा.. जहां यात्री एक मेट्रो से उतरकर दूसरी में सवार हो सकेंगे. और पुल बोगदा के पास का हिस्सा सुभाष नगर से एम्स (प्रायोरिटी ट्रैक) के पास ही है, इसलिए इंटरचेंज सेक्शन पर भी शुरू कर दिया गया है. शहर के यातायात सुधार की समीक्षा करते हुए सांसद शर्मा ने अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा है.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।