सीहोर: शादी में खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

sehore-food-poisoning-200-fall-ill

सीहोर: शादी में खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

सीहोर शादी में खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार फूड पॉइजनिंग की आशंका

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया नोआबाद में आयोजित विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।

1200 लोगों ने खाया था भोजन

जानकारी के अनुसार, इस शादी में करीब 1200 लोग शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ ही समय बाद कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। देर रात अचानक बड़ी संख्या में मरीज इछावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे।

अस्पताल में बढ़ी भीड़, वार्ड फुल

मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण अस्पताल के जनरल वार्ड के सभी बेड भर गए। स्थिति को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मौके पर भेजी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 50 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं करीब 15 मरीज इछावर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं और 2 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। भर्ती मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग बताए जा रहे हैं, जिन पर फूड पॉइजनिंग का असर ज्यादा हुआ है।

फूड विभाग ने लिए सैंपल

घटना की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शादी में परोसे गए भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है ताकि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके। 

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

घटना के बाद जिला अस्पताल में अलर्ट घोषित किया गया है। अतिरिक्त वार्ड आरक्षित किए गए हैं और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Read More:- विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ता मध्यप्रदेश-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।