कड़ाके की ठंड: राजस्थान-मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड

severe-cold-in-rajasthan-madhya-pradesh-and-other-states

कड़ाके की ठंड: राजस्थान-मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड

कड़ाके की ठंड राजस्थान-मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड

कड़ाके की ठंड: मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। कई शहरों में सोमवार रात को तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। भोपाल, इंदौर समेत 9 जिलों में मंगलवार को शीतलहर का अलर्ट है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है।

कड़ाके की ठंड: राजस्थान में शीतलहर चलने की आशंका

राजस्थान के 19 शहरों में सोमवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर में सबसे कम, 4.4 डिग्री पारा दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में 10 दिसंबर से शीतलहर चलने की आशंका जताई है।

Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर

मप्र मौसम 2025: बर्फीली हवाओं से कंपकंपा प्रदेश

उत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई शहरों में रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं, भोपाल में पिछले चार दिनों से लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। इंदौर में तो बीते 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2015 के बाद सबसे कम है।

read more :‘तुम्हारी दौलत नई है’ से लेकर ‘हमरी अटरिया’ तक भोजपाल महोत्सव में रंगीन रात

पचमढ़ी भी कांपा

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका कल्याणपुर (4.2 डिग्री) रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, उमरिया में 5.6, राजगढ़ में 6, नौगांव 6.5 और रायसेन में 7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। कई अन्य शहरों में भी पारा 8 से 9 डिग्री के बीच रहा। उज्जैन में इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.9 डिग्री और जबलपुर में 8.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बर्फबारी का दौर शुरू 

दूसरी तरफ, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में सोमवार दोपहर को तेज बर्फबारी हुई। पहाड़ पूरी तरह से सफेद नजर आए।

सोनमर्ग में पहली बर्फबारी

कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फबारी का मजा लेते हुए दिखे। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई। इसके कारण मनाली-लेह सड़क बंद कर दिया गई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।