Indore Student Suicide: 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड!

student-shot-himself-suicide-at-19-age-indore

Indore Student Suicide: 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड!

indore student suicide 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

Indore Student Suicide: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 19 वर्षीय छात्र ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है, युवक इंदौर में बी.फॉर्मा कर रहा था। उसने पहले वीडियो कॉल में घरवालों से बात की। फिर पिता का कॉल आया कि सब्जी के लिए 75 रु. ट्रांसफर कर दो। छात्र ने पिता को पैसे भेजे। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। यह मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है।

इंदौर में रहता था युवक

थाना प्रभारी ने बताया कि, यह मामला 4 अप्रैल की शाम करीब 6.40 मिनट की है, छात्र सौरभ पटेल करीब 1 साल से दोस्त नीरज पटेल, नयन पटेल और रवि पटेल के साथ जयसिंह राठौर के यहां किराए से रह रहा था। इंदौर के पास खंडवा रोड स्थित बीएम कॉलेज से बी.फॉर्मा की पढ़ाई कर रहा था।

[caption id="attachment_145252" align="alignnone" width="1723"]मृतक मृतक[/caption]

बता दें कि, कुछ दिन पहले पिता इंदौर आए थे, बेटे सौरभ के साथ ही रहते थे, वो एक ज्वेलर्स के यहां सिक्योरिटी गार्ड थे। वो नाइट ड्यूटी करते थे। उस दिन वो करीब 6.30 बजे मार्केट सब्जी लेने गए थे, तब सौरभ कमरे में अकेला था, वहीं उसके 2 दोस्त दूसरे कमरे में मैच देख रहे थे।

पिता को दी मौत की सूचना

सौरभ ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उसने गोली अपने सीने पर मार ली। आवाज सुनते ही दोस्त कमरे पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सौरभ खून में लथपथ नीचे पड़ा था, पिता को इस बात की सूचना दी, जब तक पिता पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।

दोस्त ने बताया कि, पहले वो एक लड़की से बात करता था, हालांकि दोनों की बातचीत बंद थी, अब तक सुसाइड की कोई असल वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  Also Read- Agni River Found Deadbody: रात को घर से निकले थे 2 युवक, सुबह नदी में मिला शव!

संबंधित सामग्री

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।