attack on sukma sdop: सुकमा में ‘रंगीन मिजाज’ SDOP पर जानलेवा हमला, आरोपी दुर्ग से लाया गया

sukma-sdop-tomesh-verma-attack-dantewada

attack on sukma sdop: सुकमा में ‘रंगीन मिजाज’ SDOP पर जानलेवा हमला, आरोपी दुर्ग से लाया गया

attack on sukma sdop सुकमा में ‘रंगीन मिजाज’ sdop पर जानलेवा हमला आरोपी दुर्ग से लाया गया

attack on sukma sdop: सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में तैनात एसडीओपी तोमेश वर्मा शुक्रवार को दंतेवाड़ा में अज्ञात युवक के चाकू हमले का शिकार हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसके साथ ही इस घटना में शामिल महिला को भी हिरासत में लिया।

दुर्ग से दंतेवाड़ा तक हमले की योजना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक रविशंकर साहू निवासी दुर्ग और उसके साथी महिला ने दुर्ग से दंतेवाड़ा तक एसडीओपी पर हमला करने की योजना बनाई थी। घटना उस समय हुई जब तोमेश वर्मा 19 दिसंबर को न्यायालयीन प्रकरण से जुड़े मामले में दंतेवाड़ा जिला न्यायालय आए थे। बाजार क्षेत्र में वाहन से उतरते ही आरोपी युवक ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की और पूछताछ कर रही है।

हमले के पीछे की ये थी वजह

इस हमले को लेकर चर्चा है कि एसडीओपी वर्मा पहले दुर्ग जिले में तैनात थे। कुछ लोगों का मानना है कि आरोपी महिला और तोमेश वर्मा के बीच किसी पुराने विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, एसडीओपी वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में पदस्थ हैं।

हमले में एसडीओपी पर गंभीर आरोप

एसडीओपी वर्मा पर पहले भी गंभीर आरोप लगे हैं। वर्ष 2024 में दुर्ग जिले में उनकी खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला के घर में घुसकर वर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

जमानत पर हैं तोमेश वर्मा

पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है और एसडीओपी वर्मा जमानत पर हैं। सुकमा में वर्तमान पदस्थ होने के बावजूद उनके पुराने आरोपों और विवादित व्यक्तित्व के चलते यह हमला उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।