सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत पर सुनवाई

सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुनवाई होगी। मेघालय सरकार ने जमानत के खिलाफ याचिका दायर की है।

सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार से गिरफ्तारी के समय सोनम को दिए गए 'ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट' से जुड़े दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे।

ऐसी कोई धारा अस्तित्व में नहीं

सोनम को ट्रायल कोर्ट ने इस आधार पर जमानत दी थी कि गिरफ्तारी के समय कानून के मुताबिक उसे गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध नहीं कराए गए। इस आदेश को बाद में मेघालय हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा। हालांकि, मेघालय सरकार का कहना है कि सोनम को गिरफ्तारी के कारण बताए गए थे और विवाद केवल दस्तावेज में हुई एक टाइपिंग की गलती का है। गिरफ्तारी मेमो में हत्या से संबंधित BNS की धारा 103(1) की जगह गलती से 403(1) लिख दिया गया था, जबकि ऐसी कोई धारा अस्तित्व में नहीं है।

हाईकोर्ट के फैसले पर प्रारंभिक सवाल भी उठाए

सुप्रीम कोर्ट अब यह तय करेगा कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया कानूनी रूप से सही थी या नहीं और क्या केवल तकनीकी त्रुटि के आधार पर दी गई जमानत बरकरार रहनी चाहिए। इससे पहले शीर्ष अदालत ने जमानत पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट के फैसले पर प्रारंभिक सवाल भी उठाए थे।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में दलील दी थी कि यह केवल टाइपिंग की त्रुटि थी और मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी के आधार आरोपी को समझाए थे। वहीं, सोनम पक्ष का दावा है कि गिरफ्तारी के कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताए गए थे।

हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की दिशा तय

गौरतलब है कि मई 2025 में शादी के बाद हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या कर दी गई थी। जांच में पुलिस ने सोनम रघुवंशी को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया था। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले पर टिकी हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की दिशा तय कर सकता है।

संबंधित सामग्री

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR और फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विवाद में नई टिप्पणी सामने आई, जिसमें संशोधित संस्करणों को मंजूरी नहीं दी गई।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, SIR से जुड़े फैसलों को लेकर जवाब तलब किया।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के सस्पेंशन की मांग पर तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया, 14 फैसलों पर जवाब मांगा।

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखें

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखें

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग पर कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया और चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में तीन नाबालिगों के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं पर संज्ञान लिया, पुलिस और गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर