ट्विशा केस में पति का बड़ा दावा,‘प्रेग्नेंसी के बाद बदल गया था व्यवहार’

Twisha Sharma Death Case भोपाल

ट्विशा केस में पति का बड़ा दावा,‘प्रेग्नेंसी के बाद बदल गया था व्यवहार’

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पति समर्थ सिंह के बयानों की जांच जारी है, और दोबारा पोस्टमॉर्टम से नए तथ्यों की उम्मीद है।

ट्विशा केस में पति का बड़ा दावा‘प्रेग्नेंसी के बाद बदल गया था व्यवहार’

भोपाल के चर्चित Twisha Sharma Death Case में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब मामले में ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह का बयान चर्चा में है। पुलिस पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने दावा किया कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। उसने कहा कि ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड और मॉडलिंग करियर को लेकर ज्यादा फोकस्ड थी और घरेलू जिंदगी नहीं जीना चाहती थी।

शादी के बाद दोनों के बीच कई बातों को लेकर विवाद

सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच कई बातों को लेकर विवाद होने लगे थे। उसका कहना है कि ट्विशा अपने करियर को प्राथमिकता देती थी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था। हालांकि पुलिस फिलहाल समर्थ के बयानों की जांच कर रही है और मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पूछताछ जारी है।

ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया

इधर, मामले में आज ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हाई कोर्ट की अनुमति के बाद मेडिकल बोर्ड की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी होगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि दोबारा पोस्टमॉर्टम से मौत के कारणों को लेकर कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। परिवार लगातार मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

संदिग्ध मौत जैसे पहलुओं की जांच

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और संदिग्ध मौत जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है।

अब सबकी नजर दोबारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच में नया मोड़ आ सकता है।

संबंधित सामग्री

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।