योगी सरकार की चकबंदी नीतियाँ

योगी सरकार हुई सख्त, गांव में चकबंदी खत्म होते ही अधिकारियों का क्षेत्राधिकार होगा समाप्त

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में चकबंदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और न्यायपूर्ण बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।

By : सोनिया रायकवार
योगी सरकार हुई सख्त, गांव में चकबंदी खत्म होते ही अधिकारियों का क्षेत्राधिकार होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश में चकबंदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और न्यायपूर्ण बनाने के लिए योगी सरकार ने अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चकबंदी मामलों में किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

चकबंदी खत्म होते ही अधिकार खत्म

चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद के निर्देश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम-1953 की धारा 6(1) के तहत किसी गांव में चकबंदी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चकबंदी अधिकारियों का क्षेत्राधिकार भी समाप्त हो जाएगा। धारा 6(2) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विचाराधीन मामले स्वतः समाप्त माने जाएंगे और गांव के सभी अभिलेख तत्काल तहसील प्रशासन को सौंपे जाएंगे।

रिकॉर्ड समय पर सौंपने के निर्देश

अभिलेखों में किए गए अंतिम संशोधनों के आदेशों की प्रमाणित सूचियां तैयार कर अभिलेखागार, चकबंदी कार्यालय और तहसील में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। किसी गांव से संबंधित आदेश को रद्द कराने का मामला सामने आने पर उसे तत्काल सक्षम स्तर पर भेजने को कहा गया है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

निर्देशों का पालन नहीं करने वाले चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन की ओर से अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की हिदायत दी गई है।

धारा 52(1) के बाद नई आपत्तियों पर रोक

चकबंदी आयुक्त के निर्देशों में धारा 52(1) की विज्ञप्ति जारी होने के बाद नई आपत्तियां, संदर्भ या पुनर्स्थापन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं करने की बात कही गई है। इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के एक फैसले का भी हवाला दिया गया है।

नियम तोड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई

निर्देशों में कहा गया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामलों को दोबारा शुरू करना क्षेत्राधिकार से बाहर हो सकता है। ऐसे मामलों में आदेश जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य चकबंदी प्रक्रिया में स्पष्टता बनाए रखने के साथ किसानों को अनावश्यक कानूनी और प्रशासनिक परेशानी से बचाना है।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे से जूझते किसानों को सहायता देने के लिए अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दो लाख रुपये जुटाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर