उत्तरप्रदेश चुनाव 2027 की तैयारी

उत्तरप्रदेश चुनाव 2027: आजाद समाज पार्टी ने तैयारियां तेज की, 45 सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा 

आजाद समाज पार्टी ने 2027 के उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए 45 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की, जिसमें विभिन्न सामाजिक समूहों के प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया है।

उत्तरप्रदेश चुनाव 2027: आजाद समाज पार्टी ने तैयारियां तेज की, 45 सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा 

45 सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा 

उत्तरप्रदेश प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर आजाद समाज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 45 विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व IPS अधिकारी, पूर्व मंत्री और विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजवादी पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करना और चुनावी तैयारियों को गति देना है। 

45 सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा 

जारी सूची में हाथरस से पूर्व IPS आदित्य प्रकाश वर्मा, छर्रा से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सहित कई नेताओं को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने कुल 45 सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रभारियों की सूची में सामाजिक प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया। 45 में से 18 दलित, 16 OBC, 10 मुस्लिम और 1 सिख समाज से जुड़े नेता को जिम्मेदारी दी गई। सूची में ब्राह्मण और ठाकुर समाज के किसी प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया। 

इन विधानसभा सीटों को प्राथमिकता 

पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों को प्राथमिकता दी गई। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जैसे जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। पार्टी इन इलाकों में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। सूची के जरिए पार्टी ने दलित, मुस्लिम और OBC समुदायों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। OBC वर्ग में यादव, गुर्जर, प्रजापति, वाल्मीकि और मौर्य सहित विभिन्न समुदायों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं 10 विधानसभा इलाकों में मुस्लिम समाज के नेताओं को प्रभारी बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में संगठन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई गई।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर