सतर्कता बढ़ाई गई

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी के चलते योगी सरकार ने राहत और सुरक्षात्मक उपायों के लिए अलर्ट जारी किया है।

By : सोनिया रायकवार
यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और मौसम की हर चेतावनी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 सितंबर तक प्रदेश में मौसम प्रभावित रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25-26 सितंबर को बहुत भारी बारिश और 27 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में भी 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है।

रेड अलर्ट वाले जिलों में बढ़ी सतर्कता

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में रेड अलर्ट को देखते हुए विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन को सक्रिय रहने को कहा गया है।

बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में तैयारी

प्रदेश के कई जिलों के वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और राहत एजेंसियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव व्यवस्था तत्काल सक्रिय करने को कहा गया है।

आंधी-वज्रपात से बचाव पर जोर

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तेज आंधी और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थान, पेड़, बाग और पार्कों में जाने से रोका जाए। साथ ही लोगों तक मौसम की चेतावनी और जरूरी सावधानियों की जानकारी लगातार पहुंचाई जाए।

जरूरत पर स्कूल-कॉलेज बंद करने का अधिकार

जिलाधिकारी नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अपने विवेकाधिकार से स्कूल, कॉलेज और कम आवश्यक सेवाओं को बंद करने का निर्णय ले सकते हैं। सरकार ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर