उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को UPITS 2026 होगा। आगरा के उद्यमी वैश्विक मंच पर उत्पाद प्रदर्शित करेंगे, जिसमें महिला और युवा उद्यमियों की भी भागीदारी होगी।

By : सोनिया रायकवार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में आगरा के उद्यमी अपने उत्पादों और हुनर को वैश्विक मंच पर पेश करने के लिए तैयार हैं। इस बार आगरा के 36 उद्यमी ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे, जिनके लिए 60 स्टॉल आरक्षित किए गए हैं।

आयोजन के जरिए स्थानीय उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और नवाचारियों को देश-विदेश के खरीदारों से जुड़ने और अपने कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिलेगा।

महिला और युवा उद्यमियों की भागीदारी

ट्रेड शो में आगरा के अलग-अलग वर्गों के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। ODOP के तहत 8 इकाइयों के 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं महिला, MSME और युवा उद्यमियों की श्रेणी में 7 इकाइयों के 7 स्टॉल होंगे। इनमें 4 महिला और 3 युवा उद्यमी शामिल हैं। इसके अलावा नवोदित निर्यातकों की 17 इकाइयों के 25 स्टॉल और नियमित निर्यातकों की 9 इकाइयों के 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत भी एक इकाई ट्रेड शो में हिस्सा ले रही है।

लेदर से मार्बल तक उत्पाद

इंडिया एक्सपो मार्ट में लगने वाले ट्रेड शो में आगरा के कई प्रमुख उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें लेदर उत्पाद, मार्बल स्टोन, फुटवियर, लेदर फुटवियर, होम डेकोर, कारपेट, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम साड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा गारमेंट्स, जरी-जरदोजी और इमीटेशन ज्वेलरी जैसे उत्पाद भी खरीदारों के सामने पेश किए जाएंगे। इससे आगरा के स्थानीय शिल्प और उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

पेठे का स्वाद भी मिलेगा

ट्रेड शो में आगरा के पारंपरिक जायके को भी प्रदर्शित किया जाएगा। ODOC श्रेणी के तहत 5 इकाइयां हिस्सा ले रही हैं। यहां देशी-विदेशी खरीदार आगरा के प्रसिद्ध पेठे का स्वाद ले सकेंगे। इसके साथ ही पारंपरिक मिठाइयों और नमकीन का डिस्प्ले होगा। एक विशेष लाइव किचन भी लगाया जाएगा, जहां आगरा के पारंपरिक व्यंजनों को तैयार कर परोसा जाएगा।

B2B मीटिंग का मौका

उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्थानीय उद्यमियों के लिए व्यापार विस्तार का मंच बन चुका है। उनके मुताबिक, युवा और नवोदित उद्यमियों, खासकर महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे संवाद और B2B मीटिंग का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से ट्रेड शो में भाग लेने वाले उद्यमियों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक कारोबारी माहौल समझने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में कृषि उत्पाद, बीज, उर्वरक और कृषि यंत्रीकरण कंपनियां भाग लेंगी।

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के द्वारा उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

सरकारी खरीद में स्थानीय उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी, महिला, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों के पंजीकरण में भी वृद्धि

सरकारी खरीद में स्थानीय उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी, महिला, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों के पंजीकरण में भी वृद्धि

उत्तर प्रदेश में GeM पर MSE, महिला उद्यमियों, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों के पंजीकरण में काफी वृद्धि हुई।

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

उत्तर प्रदेश में जेम पर फर्मों की संख्या में वृद्धि, महिला और एससी-एसटी उद्यमियों की भागीदारी में भी तेजी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर