Uttar Pradesh monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून की गति धीमी, लेकिन अगस्त-सितंबर म...

uttar-pradesh-monsoon

Uttar Pradesh monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून की गति धीमी, लेकिन अगस्त-सितंबर में अधिक बारिश की संभावना

uttar pradesh monsoon उत्तर प्रदेश में मानसून की गति धीमी लेकिन अगस्त-सितंबर में अधिक बारिश की संभावना

Uttar Pradesh monsoon: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को अच्छी बारिश के बाद मानसून के ठहरने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगस्त और सितंबर के महीनों में प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। वर्तमान में मानसूनी ट्रफ लाइन दक्षिण यूपी से उत्तर की ओर खिसक गई है, जिसके कारण अब उत्तर और तराई क्षेत्रों, जैसे बिजनौर, पीलीभीत, और लखीमपुर खीरी  में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

[caption id="attachment_97705" align="alignnone" width="300"]Uttar Pradesh monsoon Uttar Pradesh monsoon[/caption]

Uttar Pradesh monsoon: जफ्फरनगर में 75.2 मिमी और झांसी में 68.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई

हालांकि शुक्रवार के लिए प्रदेश में किसी भी स्थान पर भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। गुरुवार को हमीरपुर में सबसे अधिक 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि फिरोजाबाद में 80 मिमी, शामली में 78.6 मिमी, मुजफ्फरनगर में 75.2 मिमी और झांसी में 68.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Uttar Pradesh monsoon: वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने इस आंकड़े की पुष्टि की

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल मानसून के पहले दो महीनों — जून और जुलाई — में देशभर में सामान्य से कम बारिश हुई है। विशेष रूप से लखनऊ में इस अवधि में 317.3 मिमी के मुकाबले केवल 234.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 26% कम है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने इस आंकड़े की पुष्टि की।

Uttar Pradesh monsoon: उससे लगे कुछ क्षेत्रों में कम बारिश हो सकती है

हालांकि, विभाग ने आश्वासन दिया है कि अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है, हालांकि पूर्वोत्तर और उससे लगे कुछ क्षेत्रों में कम बारिश हो सकती है।

कुछ क्षेत्रों में कम बारिश हो सकती

Uttar Pradesh monsoon: लखनऊ में गुरुवार को सुबह से हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। दिन के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। गुरुवार शाम तक 1.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल कम है।

संबंधित सामग्री

FIFA WC 2026: दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ की शानदार वापसी

खेल

FIFA WC 2026: दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ की शानदार वापसी

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ आखिरी क्षणों में पेनल्टी के जरिए ड्रॉ किया।

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

देश-विदेश

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़ने की अपील की, जिसमें पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया जाएगा।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी  भिड़ंत!

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी भिड़ंत!

19 जून को न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच साउथम्पटन में खेला जाएगा।

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

खेल

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

वेस्टइंडीज विमेंस टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया।

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

फाइनेंस

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 800 अंक नीचे गिरा। एक्सेंचर के वित्त वर्ष 2026 के राजस्व अनुमान में कटौती के बाद बाजार प्रभावित हुआ।