गोलीबारी में दो बदमाश ढेर

उत्तर प्रदेश में पुलिस-बदमाश मुठभेड़; 2 अपराधी ढ़ेर, पुलिसकर्मी भी घायल

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने पर दो बदमाश मारे गए। पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

उत्तर प्रदेश में पुलिस-बदमाश मुठभेड़; 2 अपराधी ढ़ेर, पुलिसकर्मी भी घायल

गोलीबारी में दो बदमाश ढेर

UP के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी जब तक संभलते, तब तक 2 सिपाहियों को गोली लग गई। साथी पुलिसकर्मी घायल जवानों को संभालने में लगे, तभी बदमाश वहां से भाग निकले। बदमाशों ने बच्चे की बाइक छीन ली और भागते हुए स्टेशन से 1 km दूर गांव में छिप गए।

300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने घेरा 

इधर, पुलिसकर्मियों ने SSP को मुठभेड़ की जानकारी दी। आनन-फानन में 6 थानों की फोर्स के साथ 300 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गांव को चारों तरफ से घेरा लिया गया। इसके बाद खेतों की तलाशी शुरू की। दोनों बदमाश मक्के के खेत में छिपे थे। पुलिस ने ललकारा तो बदमाशों फिर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए। सुबह 11:45 बजे शुरू हुई मुठभेड़ करीब 2 घंटे तक चली।

UP छोड़ने की फिराक में थे आरोपी

जहां मुठभेड़ हुई, वहां से आगरा शहर की दूरी 60 km है। मारे गए बदमाशों की पहचान अंकित उर्फ सीटू और सुमित के रूप में हुई है। 14 दिन पहले दोनों इटावा में अपने एक साथी के साथ GLP हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आर.एस. पाल से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन लूट ली थी। इसी मामले में SOG तीनों की तलाश कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि अंकित-सुमित संबलपुर एक्सप्रेस में हैं। दोनों UP छोड़कर भागने की फिराक में हैं। सुबह साढ़े 11 बजे SOG टीम उन्हें तलाशते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। 

पुलिस पर फायरिंग

बदमाशों को पुलिस की भनक लग गई। वे ट्रेन से उतरकर भागने लगे। स्टेशन के बाहर पुलिस ने उन्हें देख लिया और उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र को गोली लग गई। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका आगरा मेडिकल कॉजेल में इलाज चल रहा है।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर