आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

आदि कैलाश यात्रा शुरू

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुलते ही 200 यात्रियों का पहला जत्था आदि कैलाश के लिए रवाना हुआ।

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ |

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट आज विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इसके साथ ही आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ हो गया है। लंबे इंतजार के बाद कपाट खुलते ही व्यास घाटी में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है।

SDM ने यात्रा को दिखाई हरी झंड़ी

धारचूला से प्रशासन की निगरानी में यात्रा की शुरुआत हुई। SDM आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर करीब 200 यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। यह जत्था करीब 140 km का सफर तय कर आदि कैलाश पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु पार्वती सरोवर और आदि कैलाश के दर्शन किए जाएंगे। शिवभक्तों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ यात्रा की शुरूआत की। शासन की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर सकें। 2025 में करीब 35000 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश के दर्शन किए थे।

यात्रियों से लौटी रौनक

यात्रा शुरू होते ही धारचूला, गुंजी, कुटी और ज्योलिंगकांग तक गतिविधियां तेज हो गई। टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी और होमस्टे संचालकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सीमांत गांवों में जहां पहले सन्नाटा था, वहां अब यात्रियों की आवाजाही से रौनक लौट आई। स्थानीय लोग इस यात्रा को अपनी आजीविका से जोड़ रहे हैं और बेहतर सीजन की उम्मीद कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर

आदि कैलाश यात्रा 3,000 से 5,500 m की ऊंचाई तक जाती है, जहां ऑक्सीजन की कमी और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस का खतरा होता है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट और इनर लाइन परमिट अनिवार्य किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। हेलीकॉप्टर सेवाओं और बढ़ती पर्यटक संख्या के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई, खासकर कचरा प्रबंधन और ग्लेशियर इलाकों में मानवीय गतिविधियों को लेकर।

संबंधित सामग्री

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।