पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग, परिवार के 4 सदस्य झुलसे

गैस रिसाव से परिवार झुलसा

पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग, परिवार के 4 सदस्य झुलसे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर आग लगी, जिसमें परिवार के चार सदस्य झुलस गए।

पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग परिवार के 4 सदस्य झुलसे

पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग |

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने से आग लग गई। इस घटना में पति-पत्नी और 2 बच्चे झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बेरीनाग के दिगतोली गांव में जीवन राम की पत्नी खाना बना रही थीं, तभी अचानक रसोई गैस रिसाव से आग लग गई।

पूरा परिवार झुलसा

शोर मचाने पर जब जीवन राम आग बुझाने पहुंचे तो वे भी झुलस गए। आग बुझाने की कोशिश में जीवन की पत्नी जानकी देवी, 3 साल की बेटी प्रियांशी और 5 साल का बेटा सिद्धार्थ भी झुलस गए। इसके बाद जीवन ने जलता हुआ सिलेंडर बाहर फेंका, जिससे मकान जलने से बच गया। ग्रामीणों ने सूचना 108 को दी, लेकिन सेवा उपलब्ध न होने पर ग्रामीण झुलसे परिवार को CHC बेरीनाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

2 बच्चे ज्यादा झुलसे

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जीवन और दोनों बच्चे ज्यादा झुलसे हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। जीवन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्राम प्रधान शीला देवी ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। झुलसे जीवन के पास उपचार के लिए रुपए नहीं थे, जिसके चलते वह हायर सेंटर जाने से मना करने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष ने अन्य व्यापारियों से मदद की अपील कर धनराशि जुटाई। इसके बाद पीड़ित परिवार को हायर सेंटर ले जाने के लिए तैयार हुआ और 108 के माध्यम से घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया।

संबंधित सामग्री

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग, पटरी पर कूदे यात्री

राज्य

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग, पटरी पर कूदे यात्री

रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से धुआं उठने पर यात्री दहशत में आ गए। इमरजेंसी ब्रेक लगने से स्थिति उत्पन्न हुई।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।