उत्तराखंड आंदोलनकारियों के लिए सरकार की 7 बड़ी घोषणाएं,पेशन बढे़गी

uttarakhand-government-7-announcements-protesters-cm-dhami-pension-increase

उत्तराखंड आंदोलनकारियों के लिए सरकार की 7 बड़ी घोषणाएं,पेशन बढे़गी

उत्तराखंड आंदोलनकारियों के लिए सरकार की 7 बड़ी घोषणाएंपेशन बढे़गी

Uttarakhand government 7 announcements  : उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया है। इसके साथ ही सीएम ने आंदोलनकारियों के लिए 7 बड़ी घोषणाएं की हैं। जिसके तहत अब आंदोलनकारियों को पहले से ज्यादा पेंशन मिलेगी।

लंबित आवेदनों का निस्तारण

अधिकारियों को लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ताकि कोई पात्र आंदोलनकारी छूट न जाए।

7 बड़ी घोषणाएं

शहीद आंदोलनकारियों के नाम पर विकास कार्यों का नामकरण: सरकार अब शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके इलाके की जरूरी सरकारी सुविधाओं और इमारतों का नाम रखेगी। आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी: राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन 1000 रुपए बढ़ाकर 7,000 रुपए। अन्य श्रेणी के आंदोलनकारियों को भी फायदा: पेंशन 4,500 रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रतिमाह। दिव्यांग आंदोलनकारियों की पेंशन 10 हजार बढ़ी: आंदोलन के दौरान पूरी तरह से दिव्यांग हुए और बेड पर जीवन बिता रहे आंदोलनकारियों की पेंशन 20,000 से बढ़ाकर 30,000 रुपए प्रतिमाह, साथ ही इन्हें मेडिकल अटेंडेंट भी दिया जाएगा। आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन बढ़ी: शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों की पेंशन 2500 रुपए बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रतिमाह। लंबित आवेदन निस्तारण को 6 माह का विस्तार: 2021 तक जिलाधिकारियों को लंबित चिन्हीकरण आवेदन निपटाने के लिए अतिरिक्त समय। सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण: प्रदेशभर में स्थित सभी शहीद स्मारकों को दुरुस्त और व्यवस्थित किया जाएगा।

फूल बरसाए

राज्य स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में हेलिकॉप्टर से राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में पुष्प वर्षा की। यह श्रद्धांजलि उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान का प्रतीक है। READ MORE :चमोली में बादल फटने के बाद मूलभूत सुविधाओं का आभाव

मुख्यमंत्री का सन्देश

सीएम धामी ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वह राज्य स्थापना दिवस की संध्या पर अपने घरों में पांच दीपक जलाकर शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में श्रद्धांजलि दें। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन की भावना ही उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की प्रेरणा है।  

संबंधित सामग्री

राजस्थान में  मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

देश-विदेश

राजस्थान में मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

राजस्थान में 41% अधिक बारिश के साथ मानसूनी गतिविधियां तेज, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून की आगमन संभावना। बिहार में बिजली गिरने से मौतें।

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।