गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा हुए विनोद शुक्ल: बेटे ने दी मुखाग्नि, सीएम ने दिया कंधा

vinod-shukla-last-rites-guard-of-honour-raipur

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा हुए विनोद शुक्ल: बेटे ने दी मुखाग्नि, सीएम ने दिया कंधा

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा हुए विनोद शुक्ल बेटे ने दी मुखाग्नि सीएम ने दिया कंधा

Vinod Shukla Last Rites: हिंदी साहित्य की दुनिया आज कुछ ज्यादा ही खामोश है। शब्दों को बेहद सादगी और गहराई से रचने वाले वरिष्ठ कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार शाम 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके बेटे शाश्वत शुक्ल ने मुखाग्नि दी, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Vinod Shukla Last Rites: अंतिम यात्रा में साहित्य और राजनीति साथ

विनोद शुक्ल की अंतिम यात्रा में साहित्य, संस्कृति और राजनीति-तीनों जगत की उपस्थिति दिखी। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। श्मशान घाट तक पहुंचते-पहुंचते माहौल पूरी तरह मौन हो गया था। हर चेहरा उनके शब्दों और रचनाओं को याद करता नजर आया।

Vinod Shukla Last Rites: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह सम्मान न सिर्फ उनके साहित्यिक योगदान का प्रतीक था, बल्कि उस शांत और विनम्र व्यक्तित्व का भी, जिसने कभी मंचों पर शोर नहीं मचाया, लेकिन पाठकों के मन में गहरी जगह बनाई।

एक महीने पहले मिला था ज्ञानपीठ सम्मान

यह संयोग भी अपने-आप में भावुक कर देने वाला है कि महज एक महीने पहले ही विनोद कुमार शुक्ल को देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान—ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे शुक्ल का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था। उनकी रचनाएं-कविता हो, कहानी या उपन्यास—हमेशा साधारण जीवन में छिपी असाधारण संवेदना को सामने लाती रहीं।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल का निधन अत्यंत दुःखद है और हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

शब्दों में सादगी, विचारों में गहराई

विनोद कुमार शुक्ल उन लेखकों में थे, जिनकी भाषा कभी बोझिल नहीं लगी। उनकी रचनाओं में न तो दिखावा था, न शोर—बस जीवन की सहज सच्चाई थी। उनकी विदाई के साथ हिंदी साहित्य ने एक बेहद संवेदनशील आवाज खो दी है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।