Balodabazar: पराली की आग में महिला की बनी चिता

woman-burnt-alive-in-stubble-fire

Balodabazar: पराली की आग में महिला की बनी चिता

balodabazar पराली की आग में महिला की बनी चिता

चारा लेने गई थी, धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी

Woman burnt alive in stubble fire: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला की चिंता बन गई. महिला किसी काम से खेत पर गई थी तभी वो वहां धुएं की चपेट में आकर बेहोश हुई और खेत में गिर पड़ी। करीब 2 घंटे तक आग में जलती रही, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Read More:- 1 जनवरी से बदल जाएगी रेल यात्रा की रफ्तार: सफर होगा तेज और आसान

Woman burnt alive in stubble fire: जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल प्रभा साहू अपने खेत में चारा लेने गई थी। उसी समय आसपास के खेतों में पराली जलाई जा रही थी, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। तेज धुएं के कारण प्रभा साहू को सांस लेने में दिक्कत हुई और वो बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। उस समय खेत में कोई और मौजूद नहीं था। बेहोशी की हालत में वह खुद को बचा नहीं सकी। खेत में बेहोश पड़ी प्रभा साहू आग की चपेट में आ गई।

करीब दो घंटे तक जलती रही महिला

आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में उसने महिला को घेर लिया। महिला करीब दो घंटे तक आग में जलती रही, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब सामने आई जब खेत के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने वहां आग देखी। जहां उन्होंने प्रभा साहू को मृत अवस्था में पाया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना कसडोल पुलिस को दी। घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने जांच की शुरु

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला की मौत पराली जलाने के दौरान फैली आग और धुएं के कारण हुई है। पुलिस जांच कर रही है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।  

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।