योगी ने बहराइच में विकास परियोजनाएं शुरू कीं

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में ₹352 करोड़ की लागत से 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

योगी ने बहराइच में विकास परियोजनाएं शुरू कीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर बहराइच पहुंचे। महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य एवं पराक्रम की पावन धरा जनपद बहराइच के महसी तथा नानपारा विधान सभा क्षेत्रों में ₹352 करोड़ से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र व चेक का भी वितरण हुआ।  

विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन

इस दौरान CM योगी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर कुछ नन्हे-मुन्ने बैठे थे, जिन्हें देखकर मुख्यमंत्री योगी रुक गए और इन बच्चों को स्टॉल से बाहर बुलवाया। CM योगी ने सभी से उनका नाम, स्कूल व कक्षा पूछी। एक बच्चे ने बताया- आंगनवाड़ी। फिर CM ने पूछा कि चप्पल नहीं है क्या, बच्चे बोले- है।

CM ने बच्चों से की बात

मुख्यमंत्री योगी ने पूछा कि रोज स्कूल जाओगे न, बच्चों ने हां में सिर हिलाया। तब CM ने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। मासूम बच्चों का संवाद सुनकर मुख्यमंत्री योगी समेत आसपास मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। CM ने सभी बच्चों को चॉकलेट भी दीं।

CM ने कराया अन्नप्राशन

मुख्यमंत्री ने कई बच्चों को टीका लगाया और उनका अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने व चॉकलेट भी दीं। महिलाओं को फलों से भरी टोकरी भी दी। सीएम ने यहां अनेक विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग, इंडियन बैंक, मिशन शक्ति, रेशम विकास, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों की विस्तृत जानकारी भी ली।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026