उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शर्ट और टोपी मिली, नदी में बहने की आशंका

अभिषेक चौहान लापता

उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शर्ट और टोपी मिली, नदी में बहने की आशंका

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान उत्तराखंड के पिंडारी ट्रैक पर लापता हो गए। उनकी शर्ट और टोपी मिली, जिससे नदी में बहने की आशंका है। NDRF और परिवार खोज अभियान में जुटे हैं।

उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शर्ट और टोपी मिली नदी में बहने की आशंका

अभिषेक चौहान लापता |

उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। इस बीच बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर नदी के पत्थरों के बीच अभिषेक चौहान की शर्ट और टोपी मिली। लापता होने से पहले उन्होंने ये ही कपड़े पहने थे, जिससे उनके नदी में बहने की आशंका बढ़ गई।

नदी में बहने की आशंका

थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अभिषेक चौहान नदी के तेज बहाव की चपेट में आया हो सकता है। ग्लेशियर के पास रात में तापमान माइनस में रहता है। ऐसे में पुलिस को अभिषेक के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका ज्यादा लग रही है। NDRF ने अब तलाशी के लिए दायरा बढ़ाते हुए पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी सूचना भेजी है। वहां की पुलिस भी संभावित क्षेत्रों में तलाश कर रही हैं। अभिषेक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान में प्रशासन और रेस्क्यू टीमों का सहयोग कर रहे हैं।

फोटो खींचने के लिए रुके

28 साल के अभिषेक चौहान मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। उनका परिवार गुजरात में रहता है। वे 28 मई को अपने 3 इंजीनियर दोस्तों साथ स्थानीय गाइड आनंद राम के साथ पिंडारी ट्रैक पर खाती से द्वाली की ओर निकले थे। 29 मई को वापसी के दौरान मलियाधोड़ के पास अभिषेक फोटो के लिए रुक गए। उन्होंने गाइड को आगे जाकर मैगी पॉइंट पर इंतजार करने को कहा था। काफी देर तक अभिषेक नहीं पहुंचे तो गाइड उन्हें खोजने वापस उस स्थान पर गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

संबंधित सामग्री

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

राज्य

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पाठ्यपुस्तक निगम डिपो से 495 बंडल किताबें, मूल्य 40 लाख रुपये, गायब होने की खबर है। पुलिस और निगम जांच में जुटे।

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राज्य

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की, जिसमें मंदिरों का नवीनीकरण और विकास प्राधिकरण की समस्याओं का समाधान शामिल है।

उत्तराखंड में SIR की घोषणा, 8 जून से शुरुआत

राज्य

उत्तराखंड में SIR की घोषणा, 8 जून से शुरुआत

उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने SIR की घोषणा की। 8 जून से शुरुआत होगी, BLO घर-घर जाएंगे और मतदाताओं को नोटिस भी भेजे जाएंगे।

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

राज्य

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मानसून और बढ़ते जोखिम के चलते यह फैसला किया गया।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मौसम के कारण रद्द, फोन पर दिया संबोधन

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मौसम के कारण रद्द, फोन पर दिया संबोधन

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। उन्होंने फोन पर अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया और बाद में दिल्ली लौट गए।